जरुरतमंद छठव्रतियों के बीच निशुल्क साड़ी का वितरन

जरुरतमंद छठव्रतियों के बीच निशुल्क साड़ी व पूजन सामग्री का वितरण किया गया.

बांका. शहर के कटोरियाा रोड स्थित प्रतिज्ञा इंडेन गैस एजेंसी में रविवार को एक कार्यक्रम आयोजित कर जरुरतमंद छठव्रतियों के बीच निशुल्क साड़ी व पूजन सामग्री का वितरण किया गया. गैस एजेंसी के वितरक प्रभारी राहुल राज ने बताया कि आगामी छठ पूजा को लेकर कार्यालय परिसर में छठव्रतियों के बीच कॉटन साड़ी व पूजन सामग्री का वितरण किया गया. इस दौरान कुल 505 साड़ी का वितरण किया गया. उन्होंने कहा कि चारदिवसीय लोक आस्था का महापर्व छठ की महिमा अपरंपार है, सूर्य उपासना का यह पर्व लोगों को शांति, निरोग व समृद्धि प्रदान करती है. साथ ही समाज म��ं एकता व भाइचारे एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में रहने का संदेश देता है. इस पुनित कार्य के लिए हमें एक दूसरे का सहयोग करना चाहिए. एजेंसी के द्वारा इस तरह का कार्यक्रम पहली बार किया गया जो आगे भी जारी रहेगा. इस मौके पर एजेंसी के सभी कर्मी मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >