भैंसुर ने डंडे से सिर पर प्रहार कर महिला को किया घायल
भैंसुर ने डंडे से सिर पर प्रहार कर महिला को किया घायल
जलावन को लेकर हुए विवाद में गाली-गलौज करते हुए की मारपीट
कटोरिया. जमदाहा ओपी क्षेत्र के जमुआ गांव में रिश्ते के भैंसुर व भतीजा ने महिला को डंडे से प्रहार कर सिर फोड़ दिया. जमुआ गांव निवासी अंग्रेज यादव की जख्मी पत्नी रिंकू देवी (42वर्ष) का कटोरिया सीएचसी में प्राथमिक उपचार हुआ. जख्मी महिला ने भैसुर कांग्रेस यादव, भतीजा पूजन यादव, अंकित यादव व रीता देवी के विरुद्ध थाना में रिपोर्ट दर्ज करायी है. इसमें जलावन विवाद में मारपीट कर जख्मी कर देने का आरोप लगाया गया है. जख्मी महिला ने बताया कि वह अपने घर पर जलावन की लकड़ी फाड़ रही थी. इस दौरान भैंसुर सहित अन्य सभी लोग लाठी-डंडा लेकर पहुंचे व गाली-गलौज करना शुरू कर दिया. वह जब भाग कर घर पहुंची, तो उक्त लोगों ने घर में घुसकर मारपीट की. बचाने पहुंचे पति के साथ भी मारपीट की गयी. शोर मचाने पर जुटे ग्रामीणों ने बीच-बचाव किया.