लौढ़िया गांव में अंग प्रदेश की मांग को लेकर विचार गोष्ठी

लौढ़िया गांव में अंग प्रदेश राज्य के गठन की मांग को लेकर एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया.

पंजवारा. लौढ़िया गांव में अंग प्रदेश राज्य के गठन की मांग को लेकर एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया. गोष्ठी में पंजवारा, बौंसी अनुमंडल एवं मंदरांचल विधानसभा क्षेत्र की सामाजिक-आर्थिक स्थिति, प्रशासनिक उपेक्षा और विकास की संभावनाओं पर चर्चा हुई. डॉ नरेश कुमार प्रियदर्शी ने क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाल स्थिति पर चिंता जतायी, जबकि सामाजिक चिंतक जेबियर झा ने अंग प्रदेश की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि और क्षेत्रीय पहचान से जुड़ी मांग को रेखांकित किया. आचार्य सुशील झा ने लोकतांत्रिक और शांतिपूर्ण तरीके से आंदोलन आगे बढ़ाने पर जोर दिया. मंतोष सिंह, श्याम कुमार, सुशील चंद्र झा, नीरज कुमार झा, कलाकार मुरली मनोहर मंजु, प्रितम रंजन, संतोष कुमार झा एवं घंटूस साह सहित अन्य लोगों ने भी विचार रखे. अंत में सर्वसम्मति से अंग प्रदेश की मांग को लेकर जनसंपर्क और जागरूकता अभियान तेज करने का निर्णय लिया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Gourav kashyap

गौरव कश्यप प्रिंट माध्यम में 14 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 4 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. पंजवारा (बांका) क्षेत्र में काम कर रहे हैं. सामाजिक गतिविधि, खेल, इतिहास और राजनीतिक गतिविधियों की खबरों में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >