प्राचीन धनकुंड मंदिर के जीर्णोद्धार को मिली हरी झंडी, विधायक मनीष कुमार की पहल लायी रंग

प्रखंड के ऐतिहासिक और अति प्राचीन बाबा धनकुंड नाथ शिव-पार्वती मंदिर के जीर्णोद्धार का रास्ता साफ हो गया है. स्थानीय जदयू विधायक मनीष कुमार द्वारा बिहार विधानसभा में इस मुद्दे को प्रमुखता से उठाए जाने के बाद विभागीय मंत्री ने इसके विकास के लिए सकारात्मक पहल का आश्वासन विधायक को दिया है.

धोरैया. प्रखंड के ऐतिहासिक और अति प्राचीन बाबा धनकुंड नाथ शिव-पार्वती मंदिर के जीर्णोद्धार का रास्ता साफ हो गया है. स्थानीय जदयू विधायक मनीष कुमार द्वारा बिहार विधानसभा में इस मुद्दे को प्रमुखता से उठाए जाने के बाद विभागीय मंत्री ने इसके विकास के लिए सकारात्मक पहल का आश्वासन विधायक को दिया है. विधायक ने विधानसभा के द्वितीय सत्र के दौरान अल्प सूचित प्रश्नकाल में सरकार से सवाल किया था कि जन आस्था के इस केंद्र का जीर्णोद्धार कब तक होगा. इस पर विधि मंत्री मंगल पांडेय ने जवाब देते हुए मंदिर के महत्व को स्वीकार किया. मंत्री ने जवाब में बताया कि बिहार राज्य धार्मिक न्यास परिषद की रिपोर्ट के अनुसार, यहां प्रत्येक सोमवार को हजारों श्रद्धालु पूजा-अर्चना और जलाभिषेक के लिए आते हैं, साथ ही महाशिवरात्रि पर यहां विशाल मेला लगता है. मंत्री ने स्पष्ट किया कि धार्मिक न्यास परिषद के मद में राशि उपलब्ध होते ही धनकुंड मंदिर के जीर्णोद्धार और विकास कार्य को युद्धस्तर पर शुरू किया जायेगा. विधायक की इस पहल से क्षेत्रवासियों और आस्थावान लोगों में खुशी की लहर है. मंदिर के जीर्णोद्धार से न केवल इस पौराणिक स्थल का संरक्षण होगा, बल्कि आने वाले पर्यटकों और भक्तों के लिए भी बेहतर सुविधाएं उपलब्ध हो सकेंगी. क्षेत्रीय लोगों ने विधायक की इस पहल पर उनका आभार जताया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shubhash baidya

सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >