बैठक में विकास योजनाओं की हुई समीक्षा, राजस्व महाअभियान पर जोर

प्रखंड कार्यालय स्थित आइटी भवन धोरैया में मंगलवार को बीडीओ अरविंद कुमार की अध्यक्षता में प्रखंड स्तरीय समन्वय समिति की बैठक आयोजित की गयी.

धोरैया. प्रखंड कार्यालय स्थित आइटी भवन धोरैया में मंगलवार को बीडीओ अरविंद कुमार की अध्यक्षता में प्रखंड स्तरीय समन्वय समिति की बैठक आयोजित की गयी. जिलाधिकारी के निर्देशों के आलोक में आयोजित इस बैठक में विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं और प्रशासनिक कार्यों की प्रगति की समीक्षा की गयी. बैठक में बीडीओ ने कहा कि राजस्व महाअभियान के तहत अधिक से अधिक योग्य किसानों का फार्मर रजिस्ट्री कार्य सुनिश्चित किया जाय. इसके लिए जीविका दीदियों, आंगनबाड़ी कर्मियों, पंचायती राज विभाग और स्थानीय जनप्रतिनिधियों को सक्रिय भूमिका निभाने को कहा गया है. वहीं मंगलवार से शुरू हुए फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम की सफलता के लिए जीविका और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने पर बल दिया गया. बिजली विभाग के अधिकारियों को नियमित बिजली आपूर्ति और उपभोक्ताओं की शिकायतों का त्वरित समाधान करने का निर्देश दिया गया. वहीं, भ्रमणशील पशु चिकित्सा पदाधिकारी ने पीएचईडी के सहयोग से चापाकल या नल-जल कनेक्शन के विस्तार का प्रस्ताव रखा. सहकारिता पदाधिकारी को निर्देश दिया गया कि वे धान खरीद के लक्ष्य को समय पर पूरा करें और किसानों को आगामी पैक्स सदस्यता के बारे में जागरूक करें. मौके पर सीओ श्रीनिवास सिंह, बीपीआरओ अनुपम अनुराग, सीडीपीओ कुमारी हेमा सहित अन्य मौजूद रहे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SHUBHASH BAIDYA

SHUBHASH BAIDYA is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >