पेड़ पर लटक रहे युवक का शव बरामद, छानबीन में जुटी पुलिस

धनकुंड पुलिस ने अरसंडा गांव के समीप मोहनपुर बहियार स्थित गड़िया पोखर किनारे शीशम के पेड़ से लटक रहे 20 वर्षीय एक युवक का श़व बरामद किया है.

धोरैया. धनकुंड पुलिस ने अरसंडा गांव के समीप मोहनपुर बहियार स्थित गड़िया पोखर किनारे शीशम के पेड़ से लटक रहे 20 वर्षीय एक युवक का श़व बरामद किया है. युवक की पहचान भागलपुर जिला अंतर्गत सजौर थाना क्षेत्र के राहुल नगर निवासी हितलाल तांती के पुत्र बासुकी तांती के रूप में हुई है. सुबह जब लोग शौच के लिए पोखर की तरफ गये तो देखा कि एक युवक शीशम के पेड़ से रस्सी के सहारे लटका हुआ है. इसकी सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची और शव को नीचे उतारते हुए कब्जे में ले लिया. थानाध्यक्ष मंटू कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया युवक ने आत्महत्या की है. शव को पोस्टमार्टम में बांका भेज दिया गया है. एफएसएल टीम को सूचित किया गया है. मृत युवक अरसंडा गांव निवासी तुलसी तांती का दामाद था. थानाध्यक्ष ने बताया कि रक्षाबंधन के दिन वह अपनी पत्नी के साथ अरसंडा आया था फिर पत्नी को साथ लेकर वापस चला गया. उसके घर में पारिवारिक बंटवारा भी हो रहा था. इसको लेकर उसका ससुर एवं सास शुक्रवार की शनिवार की शाम राहुल नगर गया हुआ था. इससे पहले बासुकी घर में अपनी पत्नी को बोलकर निकाला था कि वह एक जगह से आ रहा है, लेकिन वह रात को घर वापस नहीं लौटा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >