मतदाताओं के घर-घर जाकर गणना प्रपत्र भरवाएंगे बीएलओ

प्रखंड के सभी बीएलओ के साथ मतदाता विशेष गणना पुनरीक्षण कार्यक्रम को लेकर एक बैठक आयोजित की गयी.

मतदाता विशेष गणना पुनरीक्षण कार्यक्रम को लेकर डीसी ने ली बीएलओ की बैठक

बेलहर. प्रखंड परिसर में उपविकास आयुक्त सह बेलहर विधानसभा निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी अंजनी कुमार की अध्यक्षता में शनिवार को प्रखंड के सभी बीएलओ के साथ मतदाता विशेष गणना पुनरीक्षण कार्यक्रम को लेकर एक बैठक आयोजित की गयी. जिसमें आगामी बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर मतदाता विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत बीएलओ को प्रशिक्षण भी दिया गया. इसमें बताया गया कि सभी बीएलओ मतदाता के घर-घर जाकर गणना प्रपत्र भरवायेंगे, जिसमें सभी वोटर का जन्म तिथि एवं जन्म स्थान का प्रमाण प्राप्त करना है. इसी आधार पर मतदाता सूची का निर्माण किया जायेगा. इसके लिए सभी बीएलओ को एक माह यानी 26 जुलाई तक का समय सीमा दिया गया है. इसके लिए सभी बीएलओ को गणना प्रपत्र उपलब्ध करा दिया गया. इस मौके पर बीडीओ कुमार सौरभ के अलावा निर्वाचन कर्मी एवं सभी बीएलओ उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Abhay kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >