मायके से रिश्तेदारों को बुलाकर बहू ने सास को पीटा

मायके से रिश्तेदारों को बुलाकर बहू ने सास को पीटा

मायके से रिश्तेदारों को बुलाकर बहू ने सास को पीटा

बांका/रजौन. घरेलू विवाद के चलते महिला ने मायके से रिश्तेदारों को बुलाकर सास से मारपीट की. मारपीट में आरोपितों ने सास के कपड़े फाड़ दिये और उसे जख्मी कर दिया. साथ ही नकद व जेवरात छीन लिये. रजौन पुलिस ने पीड़िता की पुत्रवधू सहित आधे दर्जन आरोपितों के खिलाफ मामला दर्ज किया है. पीड़िता द्वारा पुलिस को दिये आवेदन में शिकायतकर्ता धोबीडीह गांव निवासी मेंदो देवी ने बताया उसकी बहू कल्पना देवी उसके साथ बराबर झगड़ा करती है. बार-बार झगड़ा करने से मना करने पर बहू ने अपने मायके से रिश्तेदारों को बुलाकर उसके साथ मारपीट की और झगड़े के दौरान उसे बेइज्जत करने के लिए उसके कपड़े फाड़ दिये. घर से बीस हजार नकद, जेवरात व अन्य सामान लूट लिये. थानाध्यक्ष चंद्रदीप कुमार ने बताया कि आरोपितों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >