दलित महिला ने युवक पर लगाया मारपीट व दुर्व्यवहार का आरोप

कटोरिया बाजार के देवघर रोड स्थित डोमासी मुहल्ला निवासी एक दलित महिला ने युवक के विरुद्ध मारपीट, गाली-गलौज व दुर्व्यवहार करने का आरोप लगाया है.

अनुसूचित जाति-जनजाति थाना की पुलिस ने की जांच-पड़ताल

कटोरिया. कटोरिया बाजार के देवघर रोड स्थित डोमासी मुहल्ला निवासी एक दलित महिला ने युवक के विरुद्ध मारपीट, गाली-गलौज व दुर्व्यवहार करने का आरोप लगाया है. पीड़िता ने अनुसूचित जाति-जनजाति थाना में लिखित आवेदन देकर मामले की व कानूनी कार्रवाई की मांग की है. इधर अनुसूचित जाति-जनजाति थाना बांका के थानाध्यक्ष दिलीप राम व अवर निरीक्षक त्रिभुवन शर्मा ने रविवार को कटोरिया पहुंचकर जांच-पड़ताल के क्रम में आवेदिका महिला के अलावा अगल-बगल के लोगों से पूछताछ की. पीड़िता ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया है कि गत 27 जनवरी 2026 को वह अपना खतियानी जमीन देखने गयी थी. उक्त जमीन के बगल में एनएच-333 ए का निर्माण कार्य चल रहा है. निर्माण कार्य में अवैध रूप से आसपास के जमीन से जेसीबी से मिट्टी काटकर गड्ढा बना दिया जाता है. मिट्टी एनएच के निर्माण में उपयोग होता है, खेत का स्वरूप बिगड़ जाता है. मिट्टी खुदाई का विरोध करने पर जेसीबी चालक की सूचना पर पहुंचे डोमनागढ़ा निवासी अजीत सिंह द्वारा गाली-गलौज, मारपीट व दुर्व्यवहार करने का आरोप लगाया गया है. इधर अनुसूचित जाति-जनजाति थानाध्यक्ष दिलीप राम ने कहा कि मामले की गंभीरतापूर्वक जांच-पड़ताल की जा रही है. इधर डोमनागढ़ा निवासी अजीत सिंह ने पूछने पर बताया कि इस तरह की घटना की ना तो कोई जानकारी है, वे उक्त महिला को पहचानते तक नहीं हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >