पुलिस हिरासत से भागी शराब तस्करी की आरोपी महिला, जमालपुर से हुई गिरफ्तार

Custody Escape Drama: बौंसी थाना की हिरासत से फरार हुई शराब तस्करी की आरोपी महिला ने पुलिस को घंटों परेशान रखा. देर रात जमालपुर में छापेमारी कर पुलिस ने उसे दोबारा दबोच लिया.

बौसी,(बांका) से संजीव पाठक की रिपोर्ट

Custody Escape Drama: बौंसी थाना पुलिस की हिरासत से फरार हुई शराब तस्करी की आरोपी महिला को पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मंगलवार की देर रात मुंगेर के जमालपुर से गिरफ्तार कर लिया. आरोपी के फरार होने की घटना से कुछ समय के लिए पुलिस महकमे में हड़कंपमच गया था.थानाध्यक्ष पंकज कुमार झा के नेतृत्व में गठित टीम ने लगातार छापेमारी कर महिला को पुनः गिरफ्तार कर लिया.

वाहन जांच के दौरान मिली थी विदेशी शराब

जानकारी के अनुसार सोमवार को वरीय अधिकारियों के निर्देश पर बौंसी थाना पुलिस भागलपुर-दुमका मुख्य मार्ग स्थित अगरा पुल के समीप जख बाबा स्थान के पास सघन वाहन जांच अभियान चला रही थी. इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि एक यात्री बस के माध्यम से शराब की तस्करी की जा रही है.

सूचना के आधार पर दुमका की ओर से आ रही ‘सत्यमशिवम्सुंदरम’ यात्री बस को रोककर तलाशी ली गई. जांच के दौरान बस में सफर कर रही एक महिला के पास से 750 एमएल की आठ बोतल रॉयल स्टैग डिलक्स व्हिस्की बरामद की गई. बरामद शराब के आधार पर पुलिस ने महिला को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया.

Custody Escape Drama: भागलपुर की रहने वाली है आरोपी महिला

गिरफ्तार महिला की पहचान 48 वर्षीय सुनीता देवी, पति राम साह, निवासी अलीगंज गंगटी, कुतुबगंज, थाना बबरगंज, जिला भागलपुर के रूप में हुई. पुलिस ने जब्त शराब के साथ आरोपी के खिलाफ उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी थी.

कागजी कार्रवाई के दौरान पुलिस को दिया चकमा

थाना में कांड दर्ज करने और अन्य औपचारिकताएं पूरी की जा रही थीं. इसी दौरान आरोपी महिला ने पुलिसकर्मियों को चकमा देकर हिरासत से फरार होने में सफलता हासिल कर ली. महिला के फरार होते ही पुलिस प्रशासन में अफरा-तफरी मच गई और उसकी तलाश में तत्काल अभियान शुरू कर दिया गया.

पुलिस ने आसपास के इलाकों के अलावा संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी की. फरार आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर विशेष टीम गठित की गई और लगातार तकनीकी व मानवीय सूचना के आधार पर कार्रवाई की गई.

जमालपुर में दबिश देकर फिर किया गिरफ्तार

थानाध्यक्ष पंकज कुमार झा की निगरानी में गठित पुलिस टीम ने लगातार प्रयास जारी रखा और मंगलवार की देर रात मुंगेर जिले के जमालपुर से आरोपी महिला को पुनः गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने राहत की सांस ली.

पुलिस अब आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी कर आरोपी महिला को न्यायिक हिरासत में भेजने की तैयारी कर रही है. वहीं हिरासत से फरारी की घटना को लेकर भी विभागीय स्तर पर समीक्षा की जा रही है.

ये भी पढ़ें : 10 साल में रेलवे की कमाई बढ़ी, लेकिन अब भी सुविधाओं के लिए तरस रहा कटोरिया स्टेशन

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: AMIT KR SINHA

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >