जगता में देसी कट्टा के साथ अपराधी को पकड़कर ग्रामीणों ने किया पुलिस के हवाले

थाना क्षेत्र के जगता गांव में एक देसी कट्टा के साथ ग्रामीणों ने एक अपराधी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया.

धोरैया. थाना क्षेत्र के जगता गांव में एक देसी कट्टा के साथ ग्रामीणों ने एक अपराधी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया. जानकारी देते इंस्पेक्टर सह थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि इसे लेकर गांव के ही बमबम कुमार द्वारा धोरैया थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. बताया गया है कि उक्त अपराधी चोरी का आरोप लगाकर देसी कट्टा कान में सटा दिया. हो हल्ला होने पर ग्रामीण जुट गये तथा उसे पकड़कर धोरैया पुलिस के हवाले कर दिया. थानाध्यक्ष ने बताया कि खाली देसी कट्टा बरामद हुआ है. उसे न्यायिक हिरासत में बांका जेल भेज दिया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shubhash baidya

सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >