BANKA : रसोई गैस नहीं मिलने पर एजेंसी के निकट उपभोक्ताओं ने सिलेंडर रख किया सड़क जाम

प्रखंड मुख्यालय स्थित दादा एचपी गैस एजेंसी से गैस नहीं मिलने के कारण उपभोक्ताओं ने शुक्रवार की सुबह एजेंसी के समक्ष जमकर हंगामा किया.

बेलहर (बांका ) से अभय कुमार सोनू की रिपोर्ट :

प्रखंड मुख्यालय स्थित दादा एचपी गैस एजेंसी से गैस नहीं मिलने के कारण उपभोक्ताओं ने शुक्रवार की सुबह एजेंसी के समक्ष जमकर बबाल काटा. देवघर- सुल्तानगंज मुख्य मार्ग पर सिलेंडर रखकर सड़क जाम करते हुए विरोध प्रदर्शन किया. उपभोक्ताओं का आरोप है कि लगातार एजेंसी में ट्रक से सिलेंडर आ रहा है. लेकिन उपभोक्ताओं को सही समय पर गैस नहीं दिया जा रहा है.हमेशा एजेंसी के संचालक के द्वारा गैस नहीं होने का होने की बात का कह कर बार-बार उपभोक्ताओं को वापस लौटा दिया जा रहा है.घरेलू कनेक्शन के उपभोक्ता बीना देवी, संगीता देवी, उमेश कुमार, महेश कुमार, जितेंद्र पंडित, रमेश दास, कृष्ण कुमार बबीता देवी, महेश तांती, राजेश यादव, शंकर यादव, पंकज यादव, उमेश कुमार सिंह, सुरेंद्र सिंह सहित दर्जनों उपभोक्ताओं ने बताया कि हम लोग लगातार कई दिन से ऑनलाइन गैस की बुकिंग करने के बाद एजेंसी आते हैं ,लेकिन यहां एजेंसी के कर्मियों के द्वारा गैस नहीं रहने तथा लंबी लाइन में दिनभर खड़ा रहने के बाद गैस में खत्म हो जाने की बात कह कर हम सभी को वापस लौटा दिया जाता है. जिससे हम लोगों को काफी परेशान है.घर का चूल्हा शांत है. गैस एजेंसी के द्वारा उपभोक्ताओं को परेशान किया जा रहा है. इसी बीच सड़क जाम की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर पुलिस ने उपभोक्ताओं को समझने का प्रयास किया. लेकिन उपभोक्ताओं का कहना है कि जब तक हमलोगों को गैस नही मिल जाता सड़क जाम खत्म नहीं करेंगे.फिलवक्त उपभोक्ता अपनी बातों पर अड़े हुए हैं.उधर सड़क जाम से यातायात भी प्रभावित हुई है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Amit kumar sinh

और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >