थाने का चक्कर लगाने के बाद महिला लापता मामले में 15 दिन बाद शिकायत दर्ज

पंजवारा बाजार से मुजफ्फरपुर की एक शादीशुदा महिला के रहस्यमय ढंग से लापता होने के मामले में पुलिस की लापरवाही खुलकर सामने आई है

पंजवारा. पंजवारा बाजार से मुजफ्फरपुर की एक शादीशुदा महिला के रहस्यमय ढंग से लापता होने के मामले में पुलिस की लापरवाही खुलकर सामने आई है. जानकारी के अनुसार, मुजफ्फरपुर जिला के थाना सरमसपुर अंतर्गत ढोली सकरा निवासी दिलीप गिरी ने अपनी पत्नी के लापता होने की शिकायत पंजवारा थाना में शनिवार को दर्ज करायी है. पीड़ित पति ने बताया कि उनकी पत्नी 15 सितंबर को अपने दो बच्चों के साथ पंजवारा स्थित रिश्तेदार के घर आयी थी, लेकिन अगले दिन 16 सितंबर की सुबह दोनों बच्चों को वहीं छोड़कर अचानक लापता हो गयी. खोजबीन के बावजूद जब कोई सुराग नहीं मिला तो उन्होंने 19 सितंबर को पंजवारा थाना में आवेदन दिया. हालांकि, पुलिस ने उस समय मामला दर्ज करने के बजाय आवेदन को रख लिया. कई बार थाना का चक्कर लगाने के बाद अंततः चार अक्टूबर को प्राथमिकी दर्ज की गयी. पूरे मामले पर थानाध्यक्ष राजीव रंजन ने बताया कि महिला के पति ने पूर्व में आवेदन नहीं दिया था, सिर्फ मौखिक जानकारी दी थी. शनिवार को आवेदन मिलने पर केस दर्ज किया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By GOURAV KASHYAP

GOURAV KASHYAP is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >