तेतरिया चेकपोस्ट पर सीओ ने चलाया वाहन चेकिंग अभियान

डीएम नवदीप शुक्ला व एसपी उपेंद्र नाथ वर्मा के संयुक्त निर्देश पर बुधवार को चांदन सीओ रविकांत कुमार ने कटोरिया-सुईया मुख्य मार्ग पर तेतरिया के निकट स्थित चेकपोस्ट पर सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया.

कटोरिया. डीएम नवदीप शुक्ला व एसपी उपेंद्र नाथ वर्मा के संयुक्त निर्देश पर बुधवार को चांदन सीओ रविकांत कुमार ने कटोरिया-सुईया मुख्य मार्ग पर तेतरिया के निकट स्थित चेकपोस्ट पर सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया. इस क्रम में पुलिस पदाधिकारियों व बीएसएफ जवानों के सहयोग से सड़क से गुजरने वाली सभी दुपहिया, तिपहिया व चार पहिया वाहनों को रोककर तलाशी ली गयी. वाहनों की डिक्की, बैग व सवार लोगों की भी जांच की गयी. विदित हो कि विधानसभा चुनाव को निष्पक्ष, पारदर्शी व भयमुक्त वातावरण में संपन्न कराने को लेकर जिला प्रशासन के निर्देश पर पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी पूरी तरह से मुस्तैद हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By DEEPAK KUMAR CHOUDHARY

DEEPAK KUMAR CHOUDHARY is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >