वर्चुअल माध्यम से लाभुकों को सुनाया गया मुख्यमंत्री का संदेश

शंभुगंज प्रखंड मुख्यालय में शुक्रवार को सामाजिक सुरक्षा पेंशनधारी लाभुकों को वर्चुअल माध्यम से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का संदेश सुनाया गया.

शंभुगंज. शंभुगंज प्रखंड मुख्यालय में शुक्रवार को सामाजिक सुरक्षा पेंशनधारी लाभुकों को वर्चुअल माध्यम से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का संदेश सुनाया गया. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा उपस्थित सामाजिक सुरक्षा पेंशनधारी लाभुकों को नये दर से पेंशन राशि देने के संबंध में जानकारी दी गयी. वहीं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने संदेश में कहा कि सरकार न्याय के साथ विकास कर रही है, जिसका उद्देश्य समाज के प्रत्येक वर्ग को न्यायसंगत और समान अवसर प्रदान करना है. प्रखंड मुख्यालय सहित क्षेत्र के लगभग 206 जगहों पर सामाजिक सुरक्षा पेंशनधारी लाभुकों को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का संदेश सुनाया गया. इस मौके पर बीडीओ नीतीश कुमार, सीओ जुगनू रानी, सीडीपीओ पुतुल कुमारी सहित सैकड़ों से ज्यादा पेंशनधारी लाभुक सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shubhash baidya

सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >