शंभुगंज से ठाकुर बिनोद की रिपोर्ट
CM Visit Alert: प्रखंड क्षेत्र स्थित हरिवंशपुर तेलडीहा दुर्गा मंदिर में शनिवार को बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के प्रस्तावित आगमन और विशेष सुरक्षा व्यवस्था को लेकर श्रद्धालुओं के लिए दर्शन व्यवस्था में अस्थायी बदलाव किया गया है. मंदिर न्यास समिति की ओर से जारी सूचना के अनुसार शनिवार सुबह पूजा-अर्चना और दर्शन कुछ घंटों के लिए पूरी तरह बंद रहेंगे.
सुरक्षा व्यवस्था के कारण लिया गया निर्णय
मंदिर न्यास समिति के सचिव एवं मुख्य प्रशासनिक अधिकारी ने बताया कि माननीय मुख्यमंत्री के एक दिवसीय हरिवंशपुर तेलडीहा मंदिर भ्रमण कार्यक्रम और अति विशिष्ट सुरक्षा गतिविधियों को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है. सुरक्षा एवं प्रशासनिक व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए मंदिर परिसर में आम श्रद्धालुओं के प्रवेश पर अस्थायी रोक लगाई गई है.
CM Visit Alert: सुबह 8 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक बंद रहेगा मंदिर
मंदिर प्रशासन के अनुसार शनिवार सुबह 08:00 बजे से दोपहर 01:30 बजे तक मंदिर में पूजा-अर्चना एवं दर्शन पूरी तरह बंद रहेंगे. इस दौरान किसी भी श्रद्धालु को मंदिर परिसर में प्रवेश की अनुमति नहीं होगी. प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि निर्धारित समय के दौरान मंदिर आने से बचें.
श्रद्धालु सुबह 8 बजे से पहले कर सकते हैं दर्शन
मंदिर न्यास समिति ने श्रद्धालुओं से अनुरोध किया है कि वे अपनी सुविधा के अनुसार सुबह 08:00 बजे से पहले मंदिर पहुंचकर दर्शन और पूजा-अर्चना कर लें. यदि ऐसा संभव नहीं हो, तो उन्हें दोपहर 01:30 बजे के बाद ही मंदिर परिसर में प्रवेश मिलेगा.
दोपहर बाद सामान्य हो जाएगी व्यवस्था
मंदिर प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि दोपहर 01:30 बजे के बाद मंदिर में दर्शन और पूजा-अर्चना पूर्व की भांति सामान्य रूप से शुरू कर दी जाएगी. श्रद्धालु निर्धारित समय के बाद बिना किसी परेशानी के मंदिर में प्रवेश कर सकेंगे.
असुविधा के लिए जताया खेद, सहयोग की अपील
मंदिर न्यास समिति ने अस्थायी असुविधा के लिए श्रद्धालुओं से खेद व्यक्त किया है और सभी से प्रशासन एवं मंदिर प्रबंधन का सहयोग करने की अपील की है. समिति ने कहा कि सुरक्षा व्यवस्था और कार्यक्रम के सफल संचालन के लिए श्रद्धालुओं का सहयोग अत्यंत आवश्यक है.
ये भी पढ़े : तेलडीहा दुर्गा मंदिर पहुंचे डीएम-एसपी, CM के प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा
