नाबालिग के साथ दुष्कर्म के आरोपी चौकीदार को भेजा जेल

ष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार बाराहाट थाना के एक चौकीदार को बुधवार को न्यायिक हिरासत में बांका भेज दिया गया.

पंजवारा. दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार बाराहाट थाना के एक चौकीदार को बुधवार को न्यायिक हिरासत में बांका भेज दिया गया. बाराहाट थानाध्यक्ष महेश कुमार ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि थाना क्षेत्र के पथरा गांव के चौकीदार विभाष कुमार पासवान के विरुद्ध एक नाबालिग लड़की के परिजनों ने दुष्कर्म के आरोप में केस दर्ज कराया था. इस मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी चौकीदार को गिरफ्तार करते हुए उसे न्यायिक हिरासत में बांका भेज दिया गया. बता दें कि सोमवार की रात उक्त चौकीदार को झारखंड के बासुकीनाथ धाम के क्षेत्र में एक नाबालिग लड़की के साथ आपत्तिजनक स्थिति में लोगों ने पकड़ा था एवं चौकीदार की जमकर धुनाई कर दी थी. मामले में लड़की के परिजनों ने मंगलवार को बाराहाट थाना में केस दर्ज कराया था. जिसके आलोक में लड़की का बयान न्यायालय में कराया गया एवं चौकीदार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By GOURAV KASHYAP

GOURAV KASHYAP is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >