बाइक की चपेट में आने से बालक जख्मी, रेफर

सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत शंकरपुर मोड़ के समीप बाइक की चपेट में आने से बालक गंभीर रूप से जख्मी हो गया.

बांका. सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत शंकरपुर मोड़ के समीप बाइक की चपेट में आने से बालक गंभीर रूप से जख्मी हो गया. बताया जा रहा है कि रीगा गांव निवासी मृत्युंजय कुमार उर्फ मिथुन शंकरपुर मोड़ के समीप पैदल जा रहा था. इसी बीच ढाकामोड़ की ओर से तेज रफ्तार में आ रहे एक बाइक ने धक्का मार दिया. जिसमें उक्त बालक बांका-ढाकामोड़ मुख्य मार्ग पर गिरकर गंभीर रुप से घायल हो गया. वहीं बाइक चालक बाइक सहित मौके पर से फरार होने में सफल रहा. जबकि स्थानीय लोगों ने जख्मी बालक को आनन-फानन में सदर अस्पताल पहुंचाया. जहां चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए भागलपुर रेफर कर दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Md. tazim

माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से स्नातक कर 2018 से अलग-अलग हिंदी न्यूज चैनलों में सक्रिय भूमिका निभाते आ रहे हैं. न्यूज नेशन में बतौर एसोसिएट प्रोड्यूसर दो साल का अनुभव. वर्तमान में प्रभात खबर, बिहार में समसामयिक मुद्दों पर लेखन कर रहे हैं. आसपास घटने वाली चीजों पर बारीकी से नजर बनाए रखना और उसका विश्लेषण कर सरल और समझने योग्य तरीके से खबरों को पेश करने में विशेषज्ञता.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >