BANKA : आंधी में गिरे बिजली तार की चपेट में आने से बालक की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

आनंदपुर थाना क्षेत्र के दक्षिणी बारणे पंचायत के मस्टरिया गांव में गुरुवार को आंधी में गिरे बिजली तार की चपेट में आने से दो वर्षीय बालक की मौत हो गई.

कटोरिया (बांका) दीपक चौधरी की रिपोर्ट :

आनंदपुर थाना क्षेत्र के दक्षिणी बारणे पंचायत के मस्टरिया गांव में गुरुवार को आंधी में गिरे बिजली तार की चपेट में आने से दो वर्षीय बालक की मौत हो गई. मृत बालक की पहचान छोटू पुझार के पुत्र शिवा पुझार के रूप में हुई है. करंट से मूर्छित बालक को कटोरिया सीएचसी लाया गया. जहां प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ विनोद कुमार ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। इसके साथ ही परिजनों में कोहराम मच गया. कटोरिया सीएचसी से उपलब्ध कराए गए एंबुलेंस से मृत बालक के शव को घर तक पहुंचाया गया। मृत बालक के पिता छोटू पुझार, मां गीता देवी और दो भाइयों का रो-रोकर बुरा हाल है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By AMIT KUMAR SINH

AMIT KUMAR SINH is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >