सेंट्रल जेल अधीक्षक ने मंडल कारा बांका का किया औचक निरीक्षण

केंद्रीय कारा भागलपुर के वृत्ताधीक्षक सह शहीद जुब्बा सहनी सेंट्रल जेल अधीक्षक अमित कुमार ने मंगलवार को मंडल कारा बांका का औचक निरीक्षण किया.

बंदियों को दी जाने वाली सुविधा का लिया जायजा

बांका. केंद्रीय कारा भागलपुर के वृत्ताधीक्षक सह शहीद जुब्बा सहनी सेंट्रल जेल अधीक्षक अमित कुमार ने मंगलवार को मंडल कारा बांका का औचक निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान कारा प्रशासन की व्यवस्थाओं, बंदियों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं तथा स्वच्छता व्यवस्था का गहन अवलोकन किया गया. निरीक्षण के क्रम में सेंट्रल जेल अधीक्षक ने महिला वार्ड, तरुण वार्ड, वृद्ध वार्ड, कारा अस्पताल, पाकशाला, स्मार्ट क्लास सहित सभी बंदी वार्डों का निरीक्षण किया. उन्होंने बंदियों की आवासीय व्यवस्था, स्वास्थ्य सुविधाओं, भोजन की गुणवत्ता तथा सुरक्षा संबंधी व्यवस्थाओं की जानकारी प्राप्त की. उन्होंने कारा अस्पताल में उपलब्ध चिकित्सा सुविधाओं की समीक्षा करते हुए बंदियों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने का निर्देश दिया. साथ ही आर्थिक रूप से कमजोर बंदियों को आवश्यक कानूनी सहायता उपलब्ध कराने के लिए सरकारी अधिवक्ताओं की सेवाएं सुनिश्चित करने संबंधी दिशा-निर्देश भी दिए. निरीक्षण के दौरान कारा परिसर की साफ-सफाई एवं रखरखाव व्यवस्था पर उन्होंने संतोष व्यक्त किया. काराधीक्षक आशीष रंजन ने सेंट्रल जेल अधीक्षक का पौधा भेंटकर स्वागत किया. इस मौके उपाधीक्षक सुशील कुमार गुप्ता, सहायक अधीक्षक रामानंद पंडित, मो कासिफ, अनिरुद्ध पंडित सहित अन्य काराकर्मी मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shubhash baidya

सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >