बांका. सदर थाना परिसर में बुधवार को सीओ प्रियंका कुमारी व थानाध्यक्ष सुधीर कुमार के नेतृत्व में महाशिवरात्रि को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित हुई. मौके पर सीओ ने कहा कि शिवरात्रि आस्था का बड़ा पर्व है. इसे आपसी भाईचारे व शांति के साथ मनाना सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है. साथ ही प्रशासन की प्राथमिकता है कि किसी प्रकार की अव्यवस्था न हो और श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े, जबकि जुलूस, पूजा-अर्चना और भीड़ प्रबंधन को लेकर स्पष्ट दिशा-निर्देश दिये गये. उन्होंने आम लोगों से अपील की कि अफवाहों पर ध्यान न दें और किसी संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तुरंत प्रशासन को दें. वहीं थानाध्यक्ष ने कहा कि पर्व के दौरान सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रहेगी. संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की जायेगी और लगातार पेट्रोलिंग की व्यवस्था रहेगी. सोशल मीडिया पर भी विशेष नजर रखी जायेगी, ताकि किसी तरह की भ्रामक या आपत्तिजनक सामग्री से माहौल खराब न हो. उन्होंने शांति समिति के सदस्यों से सहयोग करने की अपील करते हुए कहा कि पुलिस व जनता के समन्वय से ही पर्व शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने की बात कही. इस मौके पर नगर सभापति बाल मुकुंद सिन्हा सहित क्षेत्र के कई जनप्रतिनिधि सहित समाजसेवी आदि मौजूद थे.
शांतिपूर्ण व भाईचारे के साथ मनाएं महाशिवरात्रि, सुरक्षा का रहेगा पुख्ता इंतजाम
सदर थाना परिसर में बुधवार को सीओ प्रियंका कुमारी व थानाध्यक्ष सुधीर कुमार के नेतृत्व में महाशिवरात्रि को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित हुई.
