पंजवारा क्षेत्र में मवेशी चोरों का आतंक, पशुपालकों में दहशत

लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से पशुपालक दहशत में हैं

पंजवारा. पंजवारा थाना क्षेत्र में मवेशी चोर गिरोह सक्रिय हो गया है. लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से पशुपालक दहशत में हैं. शनिवार की रात कलाली टोला निवासी गनोरी यादव की एक दुधारू गाय अज्ञात चोरों द्वारा चोरी कर ली गयी. इससे पहले गुरुवार की रात सबलपुर गांव से एक ही रात में तीन पशुपालकों की तीन गायें एक साथ चोरी हो गयी थी. लगातार हो रही मवेशी चोरी से ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है. ग्रामीणों ने पुलिस से क्षेत्र में रात्रि गश्ती बढ़ाने और मवेशी चोर गिरोह की पहचान कर कार्रवाई की मांग की है. थानाध्यक्ष चंदन कुमार ने बताया कि पशुपालकों द्वारा घटना की जानकारी नहीं दी गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By GOURAV KASHYAP

GOURAV KASHYAP is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >