पंजवारा. पंजवारा में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट की घटना हुई है. जिसको लेकर प्रथम पक्ष से श्रवण पंडित ने दिनेश पंडित को नामजद करते हुए मारपीट कर जख्मी कर देने का आरोप लगाया है. वहीं दूसरे तरफ से दिनेश पंडित ने भी मारपीट का आरोप लगाते हुए श्रवण पंडित एवं निरंजन पंडित को नामजद किया है. घटना शनिवार की बताई जा रही है. थानाध्यक्ष चंदन कुमार ने बताया कि दो पक्षों के बीच मारपीट की घटना हुई है, जिसमें दोनों पक्षों द्वारा एक दूसरे के खिलाफ काउंटर केस दर्ज कराया गया है.
जमीन विवाद में मारपीट दोनों पक्ष में केस दर्ज
जमीन विवाद में मारपीट दोनों पक्ष में केस दर्ज
