पुलवामा के शहीदों की याद में निकाला गया कैंडल मार्च

नवयुवक नाट्य कला परिषद, बड़ी बिषहर के तत्वावधान में पुलवामा में शहीद हुए वीर जवानों की पावन स्मृति में शनिवार को श्रद्धांजलि सभा एवं कैंडल मार्च का आयोजन किया गया.

बाराहाट. नवयुवक नाट्य कला परिषद, बड़ी बिषहर के तत्वावधान में पुलवामा में शहीद हुए वीर जवानों की पावन स्मृति में शनिवार को श्रद्धांजलि सभा एवं कैंडल मार्च का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में परिषद के सदस्यों सहित क्षेत्र के युवाओं ने भाग लेकर शहीदों के प्रति अपनी भावभीनी श्रद्धा अर्पित की. कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रगान से हुई, तत्पश्चात सभी उपस्थितजनों ने मोमबत्तियां प्रज्वलित कर दो मिनट का मौन रखकर शहीदों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की. श्रद्धांजलि सभा शांतिपूर्वक एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हुई. अंत में परिषद ने क्षेत्र के नागरिकों से राष्ट्रहित के कार्यों में सक्रिय सहभागिता करने और शहीदों के आदर्शों को अपने आचरण में उतारने की अपील की. मौके पर सुजित संगम, चंद्रशेखर यादव, रौशन कुमार, राहुल कुमार, अक्षय कुमार, नितेश, लवली, छोटू, चंदन कुमार यादव, गौरव कुमार, राजा राम बिट्टू, सौरभ, सुमित, सावन, साजन कुमार यादव, हिमांशु कुमार, सचिन, राम किशोर सहित कई अन्य लोग मौके पर मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shubhash baidya

सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >