जमीन कब्जा करने का विरोध करने पर महिला के साथ देवर ने की मारपीट

जमीन कब्जा करने का विरोध करने पर महिला के साथ देवर ने की मारपीट

शंभुगंज. थाना क्षेत्र अंतर्गत छोटी भरतशिला गांव में महिला से उसके देवर ने जमीन पर कब्जा करते हुए मारपीट कर घर से उसे बाहर कर दिया. जिसके बाद पीड़ित महिला अंजू देवी पति स्व. परमानंद पंडित अपने पुत्र श्रवण कुमार पंडित के साथ थाना पहुंचे और घटना की जानकारी पुलिस को देते हुए अपने ही देवर के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करने के लिए आवेदन दिया. पीड़िता ने बताया कि उन्हें आठ कट्टा धनहर जमीन और घर की जमीन हिस्सा मिला था, लेकिन उसके देवर सदानंद पंडित ने जमीन पर कब्जा कर लिया. विरोध करने पर मारपीट करते हुए घर से बाहर कर दिया. आरोपी सदानंद पंडित ने अपने ऊपर लगे आरोपों को बुनियाद बताया है. शंभुगंज थानाध्यक्ष मंटू कुमार ने बताया कि मामले की जांच पड़ताल की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >