शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई बीपीएससी परीक्षा

बाराहाट प्रखंड में शनिवार को बीपीएससी की प्रारंभिक परीक्षा कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शांतिपूर्वक संपन्न हुई.

बांका. बाराहाट प्रखंड में शनिवार को बीपीएससी की प्रारंभिक परीक्षा कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शांतिपूर्वक संपन्न हुई. परीक्षा के लिए तीन केंद्र बनाये गये थे. सुर्यनारायण सिंह प्लस टू उच्च विद्यालय मोहनपुर केंद्र पर 503 परीक्षार्थियों के लिए व्यवस्था की गयी थी. सुबह से ही यहां परीक्षार्थियों की भीड़ उमड़ पड़ी. मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में सभी छात्र-छात्राओं की कड़ी जांच की गयी उसके बाद ही सभी को केंद्र में प्रवेश की अनुमति दी गयी. केंद्र पर पुलिस बल के जवान तैनात रहे और परिसर के चारों ओर गश्ती की व्यवस्था भी की गयी थी. वहीं, हरिहर चौधरी उच्च विद्यालय केंद्र पर भी परीक्षा आयोजित की गयी. यहां कुल 432 परीक्षार्थियों का पंजीकरण था, जिसमें से करीब 300 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा में हिस्सा लिया, जबकि इस केंद्र पर भी सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे. वहीं चंगेरी उच्च विद्यालय मिर्जापुर केंद्र पर भी शांतिपूर्ण परीक्षा संपन्न हुई. सभी परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण बांका के एसडीओ राजकुमार एवं डीपीओ ने किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By GOURAV KASHYAP

GOURAV KASHYAP is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >