मोरामा गांव के करीब रेलवे पटरी से बरामद शव की हुई शिनाख्त

पोस्टमार्टम के बाद शव गांव पहुंचते ही उसके भाई की पत्नी सहित अन्य घर वाले उसके शव को उसके हिस्से के घर में ही शव को गाड़ कर स्मारक बनाने की बात करने लगे.

बांका/रजौन. रजौन थाना क्षेत्र अंतर्गत मोरामा गांव के समीप भागलपुर मंदारहिल रेलखंड से बरामद शव की पहचान कर ली गयी है. मृतक की पहचान रजौन थाना क्षेत्र के महादा गांव निवासी करीब 50 वर्षीय बबलू चौधरी उर्फ पागो के रुप में की गयी है. घर वालों के अनुसार वह मानसिक रूप से विक्षिप्त था, जो पिछले 15 मार्च से घर से लापता था. पुलिस ने लावारिस अवस्था में शव को रेलवे ट्रेक से बरामद किया था. पोस्टमार्टम के बाद घर वालों द्वारा शव की पहचान की गयी. मृतक दो भाई था. एक भाई डब्लू चौधरी कश्मीर में रहता है भाई के मौत की खबर के बाद वह कश्मीर से घर के लिए चल पड़ा है. इधर पोस्टमार्टम के बाद शव गांव पहुंचते ही उसके भाई की पत्नी सहित अन्य घर वाले उसके शव को उसके हिस्से के घर में ही शव को गाड़ कर स्मारक बनाने की बात करने लगे. हालांकि ग्रामीण सहित घर परिवार के अन्य सदस्य उसके शव को पहले दाह संस्कार करने की बात कह रहे हैं. इस मुद्दे को लेकर बुधवार की देर शाम तक गांव के शिव मंदिर के समीप शव रखा रहा और ग्रामीणों के बीच हंगामा होता रहा. इसके बाद पुलिस भी वहां पहुंची. ग्रामीण सहित घर के कुछ सदस्य हत्या का आरोप भी लगा रहे हैं. बहरहाल देर शाम तक पुलिस पहल कर रही थी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shubhash baidya

सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >