स्कूल वैन की टक्कर से बाइक चालक का टूटा पैर, देवघर रेफर

कटोरिया थाना अंतर्गत राधानगर-धोबनी मुख्य पथ पर कारीदमगी रेलवे फाटक के समीप शनिवार को अनियंत्रित प्राइवेट स्कूल वैन की टक्कर से बाइक चालक गंभीर रूप से जख्मी हो गया

कटोरिया.

कटोरिया थाना अंतर्गत राधानगर-धोबनी मुख्य पथ पर कारीदमगी रेलवे फाटक के समीप शनिवार को अनियंत्रित प्राइवेट स्कूल वैन की टक्कर से बाइक चालक गंभीर रूप से जख्मी हो गया. बड़वासिनी पंचायत के जयश्री गांव निवासी जख्मी बाइक चालक नरेश यादव (50वर्ष) पिता स्व सितावी यादव को परिजनों व ग्रामीणों के सहयोग से रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डा विनोद कुमार ने जख्मी का प्राथमिक उपचार किया. जख्मी बाइक चालक नरेश यादव के दाहिने पैर की हड्डी बुरी तरह से टूट गयी है. जख्मी को बेहतर इलाज को लेकर देवघर रेफर किया गया है. प्राप्त जानकारी के अनुसार जख्मी पशुपालक नरेश यादव अपनी लूना गाड़ी से पाठा बेचने राधानगर स्थित मवेशी हटिया जा रहे थे. कारीदमगी के समीप विपरीत दिशा से आ रही घोरमारा गांव में संचालित प्राइवेट स्कूल वैन ने टक्कर मार दी. जिससे बाइक चालक गंभीर रूप से जख्मी हो गए. दुर्घटना की सूचना पर काफी संख्या में परिजन व शुभचिंतक रेफरल अस्पताल पहुंचे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shubhash baidya

सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >