गर्मी ने छीनी मंदार पर्वत की रौनक,सैलानियों की कमी से रोपवे और नौका विहार पर भारी संकट

Bihar Tourist Places: गर्मी की वजह से बिहार का पर्यटक स्थल खाली हो गया है. सैलानियों से भरा रहने वाला बिहार का मंदार पर्वत भी इन दिनों खाली नजर आ रहा है.तापमान में लगातार बढ़ोतरी और तेज गर्म हवाओं के कारण पर्यटकों की संख्या में भारी गिरावट देखने को मिल रही है. इसका सीधा असर प्रमुख सुविधाओं जैसे रोपवे संचालन और नौका विहार पर पड़ रहा है.स्थानीय लोगों की माने तो पिछले महीने तक मंदार पर्वत पर पर्यटकों की अच्छी-खासी भीड़ देखने को मिल रही थी. वहीं अब दिनभर में गिने-चुने सैलानी ही पहुंच रहे हैं.

Bihar Tourist Places: भीषण गर्मी का असर अब बिहार के पर्यटन स्थलों पर साफ तौर पर दिखने लगा है.कभी सैलानियों से भरा रहने वाला बिहार का मंदार पर्वत इन दिनों खाली नजर आ रहा है. तापमान में लगातार बढ़ोतरी और तेज गर्म हवाओं के कारण पर्यटकों की संख्या में भारी गिरावट दर्ज की गई है. जिसका सीधा असर यहां की प्रमुख सुविधाओं जैसे रोपवे संचालन और नौका विहार पर पड़ रहा है.स्थानीय लोगों की माने तो,जहां पिछले महीने तक मंदार पर्वत पर पर्यटकों की अच्छी-खासी भीड़ देखने को मिल रही थी. वहीं अब दिनभर में गिने-चुने सैलानी ही पहुंच रहे हैं. गर्मी ,तेज धूप और लू जैसे हालात ने लोगों को घरों में रहने को मजबूर कर दिया है.

रोपवे संचालन लगभग ठप, राजस्व पर भारी असर

कहा जाता है कि मंदार पर्वत का रोपवे,जो पर्यटकों के लिए मुख्य आकर्षणों में से एक है. इन दिनों लगभग ठप पड़ा है. तेज हवा के कारण रोपवे का संचालन बहुत कम हो पा रहा है. सुरक्षा कारणों से इसे बार-बार रोका जा रहा है. जिससे न सिर्फ पर्यटक प्रभावित हो रहे हैं बल्कि विभाग को भी राजस्व का भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है.

पाप हारिणी सरोवर में नहीं के बराबर नौका विहार

मंदार तराई स्थित प्रसिद्ध पाप हारिणी सरोवर में भी सन्नाटा पसरा हुआ है. यहां नौका विहार की गतिविधियां लगभग बंद जैसी स्थिति में पहुंच गई हैं. नौका संचालन से जुड़े कर्मियों की रोजी-रोटी पर भी संकट मंडरा रहा है.
नौका विहार का संचालन देख रहे जयवंत सिंह ने बताया कि गर्मी की वजह से दिनभर में बहुत कम सैलानी आ रहे हैं. इससे आय घट गई है और कर्मचारियों को वेतन देने में कठिनाई हो रही है.

स्थानीय अर्थव्यवस्था पर भी पड़ा असर

पर्यटकों की कमी का असर सिर्फ रोपवे और नौका विहार तक सीमित नहीं है. बल्कि स्थानीय दुकानदारों, ई रिक्सा, ऑटो ड्राइवर और छोटे व्यवसायियों की आमदनी भी प्रभावित हुई है. मंदार पर निर्भर रहने वाले लोगइस स्थिति से काफी चिंतित हैं.

मौसम सुधरने की उम्मीद में टिकी निगाहें

स्थानीय लोग और व्यवसायी अब मौसम के बदलने का इंतजार कर रहे हैं. उन्हें उम्मीद है कि तापमान में गिरावट और अनुकूल परिस्थितियों के साथ एक बार फिर मंदार में सैलानियों की चहल-पहल लौटेगी. फिलहाल, गर्मी ने मंदार पर्वत की रौनक को फीका कर दिया है.

(बांका से संजीव पाठक की रिपोर्ट)

Also Read: पटना में जमीन हड़पने की साजिश नाकाम, निबंधन कार्यालय से दस्तावेज चुराने पहुंचे गिरोह का भंडाफोड़

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Vivek Singh

विवेक सिंह की डिजिटल मीडिया और जनसरोकारों से जुड़े विषयों में विशेष रुचि रही है. वे बिहार के मिथिला क्षेत्र के निवासी हैं और पत्रकारिता के क्षेत्र में 2 वर्षों से सक्रिय रूप से योगदान दे रहे हैं.

उन्होंने मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की पढ़ाई की है. शिक्षा के दौरान उन्होंने रिपोर्टिंग, समाचार लेखन, डिजिटल मीडिया, जनसंचार, फोटो जर्नलिज्म, मोबाइल जर्नलिज्म (MOJO) और मीडिया रिसर्च की गहन समझ विकसित की है. अध्ययन के दौरान उन्होंने इंटर्नशिप भी की, जहां उन्हें न्यूजरूम की कार्यप्रणाली, टीवी समाचार निर्माण, स्क्रिप्ट लेखन, विजुअल चयन, फील्ड रिपोर्टिग और प्रसारण प्रक्रिया को नजदीक से समझने का व्यावहारिक अनुभव प्राप्त हुआ.

पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्होंने मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से ग्राउंड रिपोर्टिंग, जनमत संग्रह (Public Opinion), सामाजिक मुद्दों की कवरेज और स्थानीय समाचारों के संकलन का व्यापक अनुभव प्राप्त किया. उन्होंने विभिन्न सामाजिक, राजनीतिक और जनहित से जुड़े विषयों पर जमीनी स्तर से रिपोर्टिंग करते हुए आम लोगों की आवाज को प्रमुखता से सामने लाने का कार्य किया है.

इसके साथ ही वे NGO से जुड़कर सामाजिक कार्यों में भी सक्रिय भूमिका निभाते हैं. स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण, शिक्षा, सामाजिक जागरूकता, युवा सशक्तिकरण, धार्मिक और जनकल्याण से जुड़े अभियानों में उनकी विशेष भागीदारी रही है. समाज के विभिन्न वर्गों के बीच जागरूकता फैलाने और सकारात्मक बदलाव लाने के प्रयासों में वे निरंतर योगदान देते रहे हैं.

वर्तमान में विवेक सिंह राजनीति, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार, खेल, अपराध, रियल-टाइम समाचारों, सामाजिक सरोकारों और समसामयिक विषयों से जुड़ी खबरों पर लेखन करते हैं. डिजिटल पत्रकारिता के साथ-साथ उन्हें SEO (Search Engine Optimization), कंटेंट प्लानिंग और ट्रेंड-आधारित समाचार लेखन की अच्छी समझ है. ब्रेकिंग न्यूज की पहचान, त्वरित कवरेज और कम समय में तथ्यपरक समाचार तैयार करना उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल है.

विवेक सिंह किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले तथ्यों की जांच और सत्यापन को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हैं. वे विश्वसनीय स्रोतों से जानकारी की पुष्टि करने के बाद ही समाचार प्रकाशित करते हैं, जिससे उनकी रिपोर्टिंग और लेखन में सटीकता तथा विश्वसनीयता बनी रहती है. तथ्यपरक, निष्पक्ष और भरोसेमंद पत्रकारिता में विश्वास रखने वाले विवेक सिंह पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >