Bihar News: इस जिले के लोगों के लिए खुशखबरी, बाईपास के लिए बन रहा नया पुल

Bihar News: बांका के पंजवारा में एनएच-333 ए के तहत बाईपास निर्माण कार्य जारी है. इसके निर्माण के बाद पंजवारा वासियों के विकास का एक नया सफर शुरू होने वाला है. हाल के दिनों में चीर नदी पर बने पुल के अलावा एक और पुल की सौगात मिली है.

Bihar News: बांका के पंजवारा में एनएच-333 ए के तहत बाईपास निर्माण कार्य जारी है. इसके निर्माण के बाद पंजवारा वासियों के विकास का एक नया सफर शुरू होने वाला है. हाल के दिनों में चीर नदी पर बने पुल के अलावा एक और पुल की सौगात मिली है. जानकारी के अनुसार बाईपास के लिए बन रहा नया पुल, पहले बने पुल के उत्तर की ओर करीब पांच सौ मीटर दूरी पर स्थित है.  

प्रगति पर है कार्य

बता दें कि इस नए पुल की लंबाई पहले बने पुल से अधिक होगी. इसकी लंबाई 240 मीटर, जबकि चौड़ाई 14 मीटर होगी. मिडिया रिपोर्ट्स के अनुसार पुल निर्माण के पाइलिंग का काम नीचे लेवल का पूरा हो गया है और आगे काम प्रगति पर है.

बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

तय समय पर पूरा होगा कार्य

दूसरी ओर लौढ़िया गांव के पास बाईपास के लिए पुराने मुख्य पथ पर ओवरपास के लिए डायवर्जन बनाकर काम किया जा रहा है. लखपुरा व पंजवारा में बाईपास निर्माण कार्य निर्धारित समय पर पूरा कर लिया जाएगा. इस बाईपास के लिए नए सिरे से सड़क व पुल पुलिया बनने व यातायात शुरू हो जाने पर क्षेत्र विकास को और गति मिलेगी.

इसे भी पढ़ें: Bihar Education: इस जिले में जल्द खुलेगा डिग्री कॉलेज, निर्माण पर खर्च होंगे 12 करोड़

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rani Thakur

बंगाल की धरती पर एक दशक से अधिक समय तक समृद्ध पत्रकारिता अनुभव के साथ, रानी ठाकुर अब बिहार की धरती पर अपनी लेखनी से पहचान बना रही हैं. कोलकाता में कई राष्ट्रीय स्तर के प्रतिष्ठित अखबारों के लिए रिपोर्टिंग और सब-एडिटिंग का अनुभव हासिल करने के बाद, वे अब प्रभात खबर के डिजिटल डेस्क से जुड़ी हैं, जहां वे लाइफ स्टाइल की खबरों के माध्यम से अपनी रचनात्मक सोच और पत्रकारिता कौशल को नई दिशा दे रही हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >