बांका में बदमाशों ने युवक को घर से बुलाकर मारी दो गोली, गंभीर स्थिति में युवक खुद बाइक चलाकर पहुंचा अस्पताल…

Bihar Crime News: बांका जिला के बाराहाट थाना क्षेत्र में बदमाशों ने रजौन थाना क्षेत्र के एक 28 वर्षीय युवक को दो गोली मार दी. जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल युवक को एक गोली उसके कंधे तो दूसरी उसके छाती में लगी है.

Bihar Crime News: बांका जिला के बाराहाट थाना क्षेत्र में बदमाशों ने रजौन थाना क्षेत्र के एक 28 वर्षीय युवक को दो गोली मार दी. जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल युवक को एक गोली उसके कंधे तो दूसरी उसके छाती में लगी है. घटना को लेकर स्थानीय लोगों ने बताया कि युवक के बहनोई सहित 5 लोगों ने चपरा नहर पर बातचीत करने के लिए उसे बुलाया.

सभी आपस में बात कर रहे थे. बातों- बातों में एक बदमाश ने अचानक उसके ऊपर दो गोली चला दी. गोली मारने के बाद उसे मरा हुआ समझकर सभी मौके से फरार हो गए. इसके बाद युवक ने साहस का परिचय दिया और जहां गोली लगी थी उस जगह पर कपड़ा बांधकर खुद से बाइक चलाकर अस्पताल पहुंच गया.

घटना के पीछे का कारण क्या है?

ऐसा बताया जा रहा है कि बदमाशों का मकसद हत्या करना था. इसके पीछे का कारण जमीनी विवाद और घरेलू विवाद बताया जा रहा है. घायल युवक की पहचान रजौन थाना क्षेत्र के बनगांव निवासी 28 वर्षीय विकास कुमार के रूप में की गई है.

Also Read: सुपौल में प्रेमी युगल को उठाकर स्कूल पर ले गए, कपड़े उतरवाए, मारपीट की…फिर वीडियो किया वायरल…

घायल युवक खुद इलाज कराने पहुंचा अस्पताल

स्थानीय लोगों के अनुसार विकास कुमार को होश आने के बाद जहां गोली लगी थी उस जगह पर कपड़ा बांधा और बाइक चलाते हुए खुद से रजौन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंच गया. जहां डॉक्टरों ने पुलिस को सूचना दी और उसका इलाज शुरू किया. घटना की सूचना मिलते हीं पुलिस अस्पताल पहुंची और मामले की जांच में जुट गई. प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे भागलपुर के मायागंज अस्पताल में रेफर कर दिया है.

Also Read: बिहार में डेंगू जानलेवा हो रहा साबित, मिले 56 नए मरीज, पटना में 33, एक संदिग्ध बच्चे की मौत…

घायल विकास ने पुलिस बयान में क्या कहा?

घायल विकास कुमार ने बयान में पुलिस को बताया कि मेरे बहनोई मुकेश कुमार और बनगांव निवासी राजीव कुमार सहित पांच लोगों ने चपरा नहर के पास किसी मैटर को लेकर बात चीत करने को बुलाएं. इसी दौरान अज्ञात बदमाश ने मेरे ऊपर गोली चला दी. मुझे दो गोली लगी है.

वहीं डॉक्टरों ने कहा है कि एक गोली इनकी छाती पर लगी है. जो बीच में फंस गई है. जिससे इनकी स्थिति गंभीर बनी हुई है. बताया जा रहा है कि विकास कुमार घर का एकलौता पुत्र है. काफी दिनों से घर में भी विवाद की स्थिति बनी हुई थी.

हरतालिका तीज व्रत का सबसे शुभ मुहूर्त, जानें पूजन का सही समय, नियम

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >