महाशिवरात्रि की तैयारी शुरु, सजने लगे भोले बाबा के दरबार

प्रखंड क्षेत्र में महाशिवरात्रि को लेकर तैयारियां शुरू हो गयी हैं. भोले बाबा के दरबार को आकर्षक रूप दिया जा रहा है.

अमरपुर. प्रखंड क्षेत्र में महाशिवरात्रि को लेकर तैयारियां शुरू हो गयी हैं. भोले बाबा के दरबार को आकर्षक रूप दिया जा रहा है. क्षेत्र के सभी शिव मंदिरों की साफ-सफाई, रंग रोगन, लाइटिंग आदि का कार्य अंतिम चरण में है. मालूम हो कि इस बार शिवरात्रि का पावन पर्व 15 फरवरी को धूमधाम के साथ मनाया जाएगा. यह महापर्व क्षेत्र के सुप्रसिद्ध बाबा ज्येष्ठगौरनाथ महादेव मंदिर, बाबा पनियानाथ महादेव मंदिर, भूमफोड नाथ महादेव मंदिर चोरवैय, बाबा धनेश्वर नाथ महादेव मंदिर, सोनमननाथ महादेव मंदिर विसम्भरचक, मेढ़ियानाथ महादेव मंदिर, शिव मंदिर बेला समेत विभिन्न शिव मंदिरों में बहुत ही धूम धाम के साथ मनाया जाता है. इस अवसर पर विभिन्न शिव मंदिरों में भव्य मेला का भी आयोजन होता है. खासकर बाबा ज्यैष्ठगौरनाथ महादेव मंदिर व मेढ़ियानाथ महादेव मंदिर परिसर में विशाल मेला लगता है. पहाड़ों की मनोरम वादियों के बीचो-बीच अवस्थित बाबा ज्यैष्ठगौरनाथ महादेव मंदिर की महिमा अपरंपार है. भक्तजन बताते हैं कि शिव, शव शक्ति का अनुठा संगम है. बाबा ज्यैष्ठगौरनाथ, यहां एक तरफ देवो के देव महादेव की शिवलिंग विराजमान है, तो वहीं पहाड़ों की तलहटी में मां दक्षिणेश्वर काली की विशाल प्रतिमा स्थापित है. मंदिर की एक दिशा में चांदन नदी के बीचो-बीच दानवीर कर्ण की चिताभूमि है. मंदिर परिसर में एकमुखी शिवलिंग है, जो पूरे भारत में कहीं नहीं है. महाशिवरात्रि के अवसर पर आयोजित मेला में आस-पड़ोस के साथ-साथ विभिन्न जिलों से श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ती है. महाशिवरात्रि में विशाल रूप से शिवबारात निकाली जाती है. महाशिवरात्रि की तैयारी को लेकर मंदिर समिति के साथ स्थानीय ग्रामीण भी जुटे हुए हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: SHUBHASH BAIDYA

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >