मतदान के समय शांति व सुरक्षा-व्यवस्था पर बीडीओ ने की चर्चा

प्रखंड सभागार में गुरुवार को बीडीओ गोपाल कुमार गुप्ता के नेतृत्व में प्रखंड मुख्यालय अधीनस्थ सभी सेक्टर पदाधिकारी व सभी पुलिस पदाधिकारी के साथ बैठक की गयी

बांका/बाराहाट. प्रखंड सभागार में गुरुवार को बीडीओ गोपाल कुमार गुप्ता के नेतृत्व में प्रखंड मुख्यालय अधीनस्थ सभी सेक्टर पदाधिकारी व सभी पुलिस पदाधिकारी के साथ बैठक की गयी. बैठक के दौरान चर्चा करते हुए अधिकारी ने बताया कि विधानसभा चुनाव को लेकर मतदान के समय शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था के लिए हर एक बिंदु पर बारीकी से ध्यान रखकर ही आगे बढ़ा जायेगा. उन्होंने मौके पर मौजूद पुलिस पदाधिकारी को भी उनके अधीनस्थ मतदान केंद्र को लेकर भी चर्चा की. मौके पर थानाध्यक्ष महेश कुमार, पुलिस पदाधिकारी सूरज कुमार सहित कई अन्य लोग मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shubhash baidya

सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >