बाराहाट विकास मंच ने सुनी पीएम के ‘मन की बात’

बाराहाट विकास मंच ने सुनी पीएम के ‘मन की बात’

बांका. बाराहाट विकास मंच की ओर से रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम “मन की बात” का सामूहिक रूप से श्रवण किया. आयोजन अधिवक्ता जयशंकर चौधरी के आवास पर हुआ, जहां बड़ी संख्या में मंच के कार्यकर्ता व स्थानीय लोग उपस्थित रहे. सभी ने कार्यक्रम को ध्यानपूर्वक सुना व उसमें बताए गए विभिन्न सामाजिक एवं राष्ट्रीय विषयों पर चर्चा की. समाज में जागरूकता, जनभागीदारी व सकारात्मक सोच को बढ़ावा देने का संदेश दिया गया. आपसी संवाद, एकता एवं सहभागिता का अच्छा माहौल देखने को मिला. रविशंकर चौधरी, दीपक चौधरी, मनोज चौधरी, निक्की चौधरी, प्रीतम चौधरी, राहुल जायसवाल, कुंदन चौधरी, गौतम चौधरी, मिथिलेश चौधरी, ओमप्रकाश चौधरी, संदीप चौधरी, रौशन चौधरी, गुड्डू साह, अंसार सहित अन्य कार्यकर्ता एवं ग्रामीण मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SHUBHASH BAIDYA

SHUBHASH BAIDYA is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >