पंजवारा. अवैध बालू कारोबार पर नकेल कसने के लिए पुलिस ने सोमवार को विशेष अभियान चलाया. इस दौरान दो ट्रैक्टरों को जब्त किया गया. जानकारी के अनुसार बभंगामा रोड पर एक ट्रैक्टर को पुलिस ने धर दबोचा, वहीं दुबड़ी डीह गांव से भी एक ट्रैक्टर जब्त किया गया.हालांकि कार्रवाई के दौरान दोनों ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गये. इस संबंध में थानाध्यक्ष महेश कुमार ने बताया कि जब्त वाहनों की सूचना खनन विभाग और जिला परिवहन पदाधिकारी को दे दी गयी है.संबंधित विभाग से निर्देश मिलते ही आगे की कार्रवाई की जायेगी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
