बांका से नवनीत कुमार की रिपोर्ट
Banka Sadar Hospital Update: बांका सदर अस्पताल में निर्धारित समय के अनुसार पहली ओपीडी सुबह 09 बजे से दोपहर 02 बजे तक संचालित होगी, जबकि दूसरी ओपीडी दोपहर 02 बजे से शाम 05 बजे तक चलेगी. दोनों पालियों में सामान्य ओपीडी के माध्यम से मरीजों का इलाज किया जायेगा.
अस्पताल प्रशासन की ओर से इमरजेंसी सेवा को 24 घंटे संचालित रखा गया, ताकि किसी भी आपात स्थिति में आने वाले मरीजों को तत्काल चिकित्सा सुविधा उपलब्ध करायी जा सके. इसके अलावा अस्पताल के अन्य संबंधित विभागों की ओपीडी भी नियमित रूप से कार्यरत रहेगी, जहां विशेषज्ञ चिकित्सकों ने मरीजों का परीक्षण कर आवश्यक उपचार और सलाह देंगे.
Banka Sadar Hospital Update: इमरजेंसी सेवा में तैनात रहेंगे विशेषज्ञ चिकित्सक
रोस्टर के अनुसार, इमरजेंसी ड्यूटी के लिए अलग-अलग पालियों में चिकित्सकों की तैनाती की गयी है. अस्पताल प्रशासन ने यह सुनिश्चित किया कि किसी भी मरीज को इलाज में परेशानी का सामना न करना पड़े. इसके लिए पर्याप्त संख्या में स्वास्थ्यकर्मियों की व्यवस्था की गयी है.
गुरुवार सुबह 08 बजे डॉ उस्मान गनी ने इमरजेंसी सेवा की जिम्मेदारी संभाल ली है और वे दोपहर 02 बजे मरीजों का उपचार करेंगे. इसके बाद दोपहर 02 बजे से रात 08 बजे तक डॉ संजीव कुमार ने मरीजों का उपचार करेंगे. वहीं रात 08 बजे से अगले दिन सुबह 08 बजे तक डॉ दिनकर झा इमरजेंसी ड्यूटी पर मौजूद रहेंगे.
ए ग्रेड एएनएम की भी लगायी गयी ड्यूटी
इमरजेंसी सेवा को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए विशेषज्ञ चिकित्सकों के साथ ए ग्रेड एएनएम की भी ड्यूटी लगाई गयी है. अस्पताल प्रशासन का उद्देश्य था कि मरीजों को समय पर उपचार मिले और किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े.
दो पालियों में ओपीडी और चौबीसों घंटे इमरजेंसी सेवा के संचालन से मरीजों और उनके परिजनों को काफी राहत मिलेगी और अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाएं सुचारू रूप से चलती रहेगी.
यह भी पढ़ें: भरत तिवारी एनकाउंटर पर नरकटियागंज में फूटा गुस्सा, कैंडल और तिरंगा लेकर सड़कों पर उतरे युवा
