बांका सदर अस्पताल में आज 24 घंटे चलेगी इमरजेंसी सेवा, जानें किस पाली में कौन डॉक्टर संभालेंगे मोर्चा

बांका सदर अस्पताल ने मरीजों की सुविधा के लिए एक महत्वपूर्ण रोस्टर जारी किया है। अब इमरजेंसी, ओपीडी, एसएनसीयू, महिला चिकित्सक और ब्लड सेंटर जैसी आवश्यक सेवाएं 24 घंटे उपलब्ध रहेंगी। जानें विभिन्न पालियों में कौन डॉक्टर ड्यूटी पर रहेंगे और ओपीडी का समय क्या होगा।

सदर अस्पताल बांका में सोमवार को मरीजों की सुविधा के लिए ओपीडी समेत इमरजेंसी, एसएनसीयू, महिला चिकित्सक और ब्लड सेंटर की ड्यूटी का रोस्टर जारी किया गया है. अस्पताल प्रबंधन के अनुसार इमरजेंसी, एसएनसीयू और महिला चिकित्सक की सेवा तीन पालियों में 24 घंटे संचालित रहेगी. पहली पाली सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक, दूसरी पाली दोपहर 2 बजे से रात 8 बजे तक और तीसरी पाली रात 8 बजे से सुबह 8 बजे तक चलेगी.

इमरजेंसी में तीन पालियों में डॉक्टरों की ड्यूटी

अस्पताल के रोस्टर के अनुसार इमरजेंसी सेवा में पहली पाली में डॉ. दिनकर झा, दूसरी पाली में डॉ. दिलीप कुमार और तीसरी पाली में डॉ. उस्मान गनी ड्यूटी पर रहेंगे.

पालीसमयइमरजेंसी डॉक्टर
पहलीसुबह 8 से दोपहर 2 बजेडॉ. दिनकर झा
दूसरीदोपहर 2 से रात 8 बजेडॉ. दिलीप कुमार
तीसरीरात 8 से सुबह 8 बजेडॉ. उस्मान गनी

एसएनसीयू में इन डॉक्टरों की रहेगी ड्यूटी

एसएनसीयू में पहली पाली में डॉ. रागनी प्रिया, दूसरी पाली में डॉ. जितेंद्र कुमार और डॉ. कुमार अमिश तथा तीसरी पाली में डॉ. बाल किशोर चौधरी सेवा देंगे.

पालीसमयएसएनसीयू डॉक्टर
पहलीसुबह 8 से दोपहर 2 बजेडॉ. रागनी प्रिया
दूसरीदोपहर 2 से रात 8 बजेडॉ. जितेंद्र कुमार, डॉ. कुमार अमिश
तीसरीरात 8 से सुबह 8 बजेडॉ. बाल किशोर चौधरी

महिला चिकित्सक की ड्यूटी भी तीन पालियों में

महिला चिकित्सक की ड्यूटी में पहली और दूसरी पाली में डॉ. रश्मि सीमा रहेंगी. तीसरी पाली में डॉ. अनिता अरुण ऑन कॉल ड्यूटी पर उपलब्ध रहेंगी.

पालीसमयमहिला चिकित्सक
पहलीसुबह 8 से दोपहर 2 बजेडॉ. रश्मि सीमा
दूसरीदोपहर 2 से रात 8 बजेडॉ. रश्मि सीमा
तीसरीरात 8 से सुबह 8 बजेडॉ. अनिता अरुण (ऑन कॉल)

सुबह 9 से दोपहर 2 और शाम 4 से 6 बजे तक ओपीडी

सोमवार को सदर अस्पताल की ओपीडी दो पालियों में संचालित होगी. पहली पाली सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 4 बजे से शाम 6 बजे तक चलेगी. अलग-अलग विभागों में निर्धारित डॉक्टर मरीजों को चिकित्सा सेवा देंगे.

मेडिकल और गायनी ओपीडी में ये डॉक्टर रहेंगे

मेडिकल ओपीडी में डॉ. सुनील कुमार चौधरी और डॉ. अबसार आलम ड्यूटी पर रहेंगे. गायनी ओपीडी में डॉ. अनिता अरुण, डॉ. ममता कुमारी और डॉ. माहे कायनात मरीजों को देखेंगे.

सर्जरी, अर्थो और पीडिया में भी डॉक्टर उपलब्ध

सर्जरी और अर्थो ओपीडी में डॉ. सूरज कुमार ड्यूटी पर रहेंगे. पीडिया ओपीडी में डॉ. रागनी मरीजों को चिकित्सकीय सेवा देंगी.

आई, ईएनटी और डेंटल ओपीडी का भी जारी हुआ रोस्टर

आई ओपीडी में डॉ. धर्मवीर भारती, गुंजन कुमार, उमेश कुमार और अंकित कुमार ड्यूटी पर रहेंगे. ईएनटी ओपीडी में डॉ. गजनफर अली तथा डेंटल ओपीडी में डॉ. मनोज कुमार मरीजों को सेवा देंगे.

फिजियोथेरेपी और ब्लड सेंटर में भी रहेगी सेवा

फिजियोथेरेपी में डॉ. मणिशंकर और डॉ. वकार मुस्तफा ड्यूटी पर रहेंगे. वहीं ब्लड सेंटर में डॉ. उस्मान गनी अपनी सेवा देंगे.

सोमवार की ओपीडी का रोस्टर एक नजर में

विभागड्यूटी पर डॉक्टर
मेडिकलडॉ. सुनील कुमार चौधरी, डॉ. अबसार आलम
गायनीडॉ. अनिता अरुण, डॉ. ममता कुमारी, डॉ. माहे कायनात
सर्जरी एवं अर्थोडॉ. सूरज कुमार
पीडियाडॉ. रागनी
आईडॉ. धर्मवीर भारती, गुंजन कुमार, उमेश कुमार, अंकित कुमार
ईएनटीडॉ. गजनफर अली
डेंटलडॉ. मनोज कुमार
फिजियोथेरेपीडॉ. मणिशंकर, डॉ. वकार मुस्तफा
ब्लड सेंटरडॉ. उस्मान गनी

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By मदन कुमार

मदन कुमार प्रिंट माध्यम में 15 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक सरोकार, शिक्षा, अनुसंधान, राजनीति, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >