Banka News: पुलिस ने शराब की बड़ी खेप पकड़ी, मौके से एक तस्कर गिरफ्तार

Banka News: जिला पुलिस ने जिले के बाराहाट थाना क्षेत्र के भेड़ामोड़ के पास वाहन चेकिंग के दौरान 801 लीटर विदेशी शराब जब्त की है. साथ ही मौके से एक तस्कर को भी गिरफ्तार किया है. बाराहाट पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि पिकअप वाहन से शराब कारोबारी शराब की बड़ी खेप लेकर जा रहा है.

Banka News: बिहार में शराबबंदी है. इसके बावजूद अलग-अलग जिलों से आए दिन शराब तस्करी के मामले सामने आते रहते हैं. बांका में भी पुलिस लगातार शराब तस्करों के खिलाफ अभियान चला रही है. इसके तहत आज जिला पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी. पुलिस ने जिले के बाराहाट थाना क्षेत्र के भेड़ामोड़ के पास वाहन चेकिंग के दौरान 801 लीटर विदेशी शराब जब्त की. साथ ही मौके से एक तस्कर को भी गिरफ्तार किया है. बता दें यह कार्रवाई बांका एसपी उपेंद्रनाथ वर्मा के निर्देश पर बांका पुलिस की टीम ने की है. 

पुलिस को मिली थी गुप्त सूचना

जानकारी के मुताबिक, बाराहाट पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि पिकअप वाहन से शराब कारोबारी शराब की बड़ी खेप लेकर जा रहा है. सूचना की सत्यता की पुष्टी होने के बाद थानाध्यक्ष दीपक पासवान ने गश्ती दल को रविवार देर शाम को भेड़ामोड़ के पास पंजवारा की तरफ से आ रही पिकअप वाहन को रोककर तलाशी ली. जांच के दौरान पिकअप से 801 लीटर विदेशी शराब बरामद की गई. साथ ही मौके से शराब तस्कर को भी गिरफ्तार किया गया. तस्कर के खिलाफ पुलिस ने थाने में शराब खरीद एवं बिक्री एवं भंडारण करने के मामले में प्राथमिकी दर्ज की है. जानकारी के अनुसार, सोमवार को उसे बांका न्यायालय द्वारा जेल भेज दिया जाएगा.

बिहार की ताजा खबरों के लिये यहां क्लिक करें

थानाध्यक्ष ने क्या बताया?

गिरफ्तार शराब कारोबारी की पहचान दिनापट्टी चांदनी चौक मधेपुरा का रहने वाला रोहित कुमार के रूप में की गई है. इस संबंध में थानाध्यक्ष दीपक पासवान ने बताया कि जिले में शराब तस्करी के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा था. इसी कड़ी में भेड़ामोड़ के पास पुलिस टीम के ने पिकअप की तलाशी ली, जिसमें 801 लीटर विदेशी शराब इंपीरियल ब्लू का 48 पेटी, रॉयल स्टैज का 41 पेटी, कुल 89 पेटी के साथ एक कारोबारी को हिरासत मे लिया गया है. तस्कर के खिलाफ थाने में प्राथमिकी दर्ज कर  ली गई है. सोमवार को उसे जेल भेज दिया जाएगा.

ALSO READ: Bihar Land Registry: जमाबंदी के लिए अब अलग से आवेदन करने की जरूरत नहीं, नया नियम लागू

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aniket kumar

अनिकेत कुमार प्रभात खबर के साथ पिछले दो वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वे मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के आठ प्रमुख जिलों—मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी, समस्तीपुर, मधुबनी, शिवहर, बेतिया और मोतिहारी—की डिजिटल टीम को लीड करते हैं. पत्रकारिता में उन्हें करीब पांच वर्षों का अनुभव है.

डिजिटल पत्रकारिता के विभिन्न आयामों की समझ रखने वाले अनिकेत वर्तमान में हाइपरलोकल पत्रकारिता पर विशेष रूप से काम कर रहे हैं. हाइपरलोकल, क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों में उनकी खास रुचि है. इससे पहले वे बिहार और उत्तर प्रदेश की राजनीतिक खबरों पर भी काम कर चुके हैं. खबरों के साथ-साथ वीडियो इंटरव्यू, वीडियो रिपोर्ट और सोशल मीडिया रील्स बनाने का अनुभव भी रखते हैं. YouTube और Instagram के कंटेंट एल्गोरिद्म और डिजिटल ऑडियंस की पसंद को समझते हुए वे खबरों को अलग-अलग डिजिटल फॉर्मेट में प्रस्तुत करने पर भी काम करते हैं.

अपने पत्रकारिता करियर में उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को जमीनी स्तर पर कवर किया है. प्रभात खबर के साथ बिहार विधानसभा चुनाव कवरेज के दौरान उन्होंने करीब 50 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया, जहां मतदाताओं से सीधे संवाद किया और प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में चौपाल कार्यक्रम किए. नेताओं से सीधे सवाल पूछने के साथ उन्होंने जनता के बीच जाकर कई जमीनी मुद्दों को वीडियो रिपोर्ट के जरिए सामने रखा. चुनाव के दौरान अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में समय बिताने और लोगों के बीच रहकर रिपोर्टिंग करने के अनुभव उन्हें डेस्क पर खबरों को बेहतर संदर्भ के साथ समझने और प्रस्तुत करने में मदद करते हैं.

प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुके हैं. उन्होंने शुरुआती शिक्षा मुजफ्फरपुर में अंग्रेजी माध्यम से प्राप्त की और इसके बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की.

बदलते मीडिया परिदृश्य और AI के दौर की पत्रकारिता को समझने में भी उनकी लगातार रुचि है. वे नए AI टूल्स और तकनीकों को सीखते हैं और उन्हें पत्रकारिता के काम में उपयोग करने के तरीकों पर लगातार प्रयोग करते रहते हैं. खाली समय में साहित्यिक किताबें पढ़ना और वीडियो बनाना उन्हें पसंद है. उनके लिए पत्रकारिता एक लगातार सीखने और बेहतर करने की प्रक्रिया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >