Banka Mandi Bhav Today : बांका की प्रमुख कृषि मंडी में सोमवार को किसानों, व्यापारियों और खरीदारों की अच्छी आवाजाही रही. अधिकांश खाद्यान्न के दाम स्थिर रहे, लेकिन सब्जी बाजार में कीमतों का उतार-चढ़ाव जारी रहा. व्यापारियों का मानना है कि विक्रमशिला सेतु के क्षतिग्रस्त होने और माल ढुलाई की बढ़ती लागत का असर अब बाजार पर साफ दिखने लगा है.
अनाज की आवक सामान्य, इसलिए कीमतों में नहीं आया बड़ा बदलाव
स्थानीय मंडी के कारोबारियों के अनुसार सोमवार को गेहूं, मक्का और चावल सहित अधिकांश खाद्यान्न की आवक सामान्य रही. पर्याप्त आपूर्ति होने के कारण बाजार में संतुलन बना रहा और कीमतों में कोई बड़ा बदलाव नहीं हुआ. हालांकि दलहन, तेलहन, सरसों और मसालों की कीमतों में पहले से तेजी बनी हुई है. व्यापारियों का कहना है कि यदि मौसम और आवक में बदलाव होता है तो आने वाले दिनों में दाम और बढ़ सकते हैं.
आलू-प्याज के दाम पर टिकी बाजार की नजर
सब्जी बाजार में प्रतिदिन की तरह सोमवार को भी आलू और प्याज की कीमतों में उतार-चढ़ाव देखने को मिला. यही दो ऐसी जिंस हैं, जिनके भाव पर किसान, व्यापारी और आम उपभोक्ता सबसे अधिक नजर बनाए हुए हैं. स्थानीय कारोबारियों का कहना है कि फिलहाल बाजार में मांग और आपूर्ति के अनुसार कीमतें बदल रही हैं, लेकिन परिवहन लागत बढ़ने से आगे और असर देखने को मिल सकता है.
विक्रमशिला सेतु और बढ़ी ढुलाई लागत का असर
व्यापारियों ने बताया कि भागलपुर के विक्रमशिला सेतु के क्षतिग्रस्त होने के कारण मालवाहक वाहनों को लंबा रास्ता तय करना पड़ रहा है. इसके साथ ही ईंधन की बढ़ती कीमतों ने परिवहन खर्च बढ़ा दिया है. इसका सीधा असर थोक और खुदरा बाजार पर पड़ रहा है. माल ढुलाई महंगी होने से व्यापारियों की लागत बढ़ी है, जिसका प्रभाव धीरे-धीरे खाद्यान्न और अन्य आवश्यक वस्तुओं की कीमतों पर भी दिखाई दे सकता है.
आज बांका मंडी का भाव (प्रति क्विंटल)
| खाद्यान्न / जिंस | न्यूनतम भाव (₹) | अधिकतम भाव (₹) |
| गेहूं | 2600 | 2650 |
| मक्का | 2100 | 2150 |
| चावल (मंसूरी) | 3250 | 3400 |
| चावल (अरवा मोटा) | 3100 | 3250 |
| चावल (बासमती) | 12500 | 13500 |
| मसूर दाल | 6000 | 6550 |
| मूंग दाल | 9540 | 9600 |
| अरहर दाल | 11500 | 15000 |
| गोटा चना | 6200 | 6400 |
| गोटा मूंग | 8500 | 9000 |
| पीला सरसों | 7300 | 7550 |
| सरसों तेल (15 लीटर) | 2070 | 2470 |
| आलू | 1200 | 1450 |
| प्याज | 3800 | 3900 |
