रसोई पर महंगाई की मार, बांका मंडी में दाल, तेल और चीनी के दाम बढ़े

बांका की मंडी में दलहन, तेलहन, चीनी और प्याज के भाव आसमान छू रहे हैं। ट्रांसपोर्टिंग खर्च बढ़ने से आम लोगों की जेब पर पड़ रहा है सीधा असर। जानें आज के भाव।

बांका : बांका की मंडी में शुक्रवार को अधिकांश खाद्यान्न और रोजमर्रा की खाद्य सामग्री के भाव में तेजी देखने को मिली. दलहन, तेलहन, मसाला और चीनी के दाम बढ़े हैं, जबकि गेहूं, मक्का, आलू और प्याज के भाव में उतार-चढ़ाव रहा. सब्जी बाजार में हरी सब्जियों के दाम भी बढ़े हुए हैं. कारोबारियों के अनुसार आने वाले दिनों में भी खाद्यान्न समेत अन्य जिंसों के भाव में तेजी के संकेत हैं.

ट्रांसपोर्टिंग खर्च बढ़ने से बढ़ रहे दाम

स्थानीय कारोबारियों का कहना है कि माल ढुलाई का खर्च बढ़ने से खाद्य वस्तुओं की कीमतों पर सीधा असर पड़ रहा है. लंबी दूरी और ईंधन की कीमतों में वृद्धि के कारण थोक से लेकर खुदरा कारोबारियों को माल मंगाने में अधिक भाड़ा देना पड़ रहा है.

बांका की मंडी में पूर्णिया के गुलाबबाग और कोलकाता की विभिन्न मंडियों से खाद्यान्न समेत अन्य जिंसों की आवक होती है. परिवहन खर्च बढ़ने का असर अब बाजार के भाव और आम उपभोक्ताओं की जेब पर भी पड़ रहा है.

मौसम और आवक पर कारोबारियों की नजर

मंडी में शुक्रवार को व्यापारियों, किसानों और आम लोगों की भीड़ रही. कारोबारियों का कहना है कि आने वाले दिनों में कीमतों की स्थिति मुख्य रूप से मौसम और बाजार में होने वाली आवक पर निर्भर करेगी. प्याज के भाव में तेजी रही, जबकि आलू की कीमत में कोई खास बदलाव नहीं हुआ.

बांका मंडी के ताजा भाव

खाद्यान्नन्यूनतम भावअधिकतम भाव
गेहूं₹2,600₹2,650
मक्का₹2,100₹2,150
चावल मंसूरी₹3,250₹3,400
चावल अरवा मोटा₹3,100₹3,250
चावल बासमती₹12,500₹13,500
दाल मसूर₹6,500₹7,000
मूंग दाल₹9,650₹9,750
अरहर दाल₹12,500₹15,500
गोटा चना₹6,300₹6,500
गोटा मूंग₹8,500₹9,000
पीली सरसों₹7,300₹7,550
सरसों तेल (15 लीटर)₹2,070₹2,470
आलू₹1,200₹1,450
प्याज₹4,500₹4,700
चीनी₹6,500₹6,700

सभी अनाज, दाल और अन्य जिंसों के भाव प्रति क्विंटल हैं. सरसों तेल का भाव 15 लीटर के हिसाब से है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By मदन कुमार

मदन कुमार प्रिंट माध्यम में 15 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक सरोकार, शिक्षा, अनुसंधान, राजनीति, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >