बांका मंडी में आज क्या महंगा, क्या सस्ता? दाल-तेल से चावल-प्याज तक देखें ताजा भाव

बांका मंडी में बुधवार को व्यापारियों, किसानों और आम लोगों की भीड़ रही. दाल, तिलहन, और मसालों के भाव में वृद्धि हुई है. जानें गेहूं, मक्का, चावल, दाल, और अन्य महत्वपूर्ण कृषि उत्पादों के आज के भाव.

बांका की मंडी में बुधवार को व्यापारियों, किसानों और आमलोगों की मिली-जुली भीड़ रही. कृषि उत्पादों की आवक सामान्य रहने के कारण अधिकांश खाद्यान्न के भाव में बड़ा बदलाव नहीं हुआ. हालांकि दाल, तिलहन और मसालों के भाव में तेजी देखी गयी. शहर के सब्जी बाजार में प्याज, टमाटर और शिमला मिर्च समेत बाहर से आने वाली अन्य सब्जियों के दाम भी बढ़े हैं.

व्यापारियों के अनुसार मंडी में पर्याप्त आपूर्ति के कारण अधिकांश कृषि उत्पादों की कीमतें फिलहाल अपेक्षाकृत स्थिर हैं. आने वाले दिनों में मौसम और कृषि उत्पादों की आवक के आधार पर भाव में बदलाव हो सकता है.

ट्रांसपोर्ट खर्च बढ़ने से कीमतों पर असर

स्थानीय कारोबारियों का कहना है कि माल ढुलाई का खर्च बढ़ने से खाद्यान्न और अन्य सामान की कीमतों पर असर पड़ रहा है. लंबी दूरी और ईंधन की लागत बढ़ने के कारण थोक से लेकर खुदरा कारोबारियों तक को अधिक भाड़ा देना पड़ रहा है.

बांका की मंडी में पूर्णिया के गुलाबबाग और कोलकाता की विभिन्न मंडियों से खाद्यान्न समेत अन्य जिंसों की आवक होती है. व्यापारियों के अनुसार बाहर से आने वाले माल पर अधिक परिवहन खर्च का असर अंततः बाजार भाव पर पड़ता है.

बांका मंडी में आज के खाद्यान्न भाव

खाद्यान्नन्यूनतमअधिकतम
गेहूं₹2,600₹2,650
मक्का₹2,200₹2,350
चावल मंसूरी₹3,250₹3,400
चावल अरवा मोटा₹3,100₹3,250
चावल बासमती₹12,500₹13,500
दाल मसूर₹6,500₹7,000
मूंग दाल₹9,650₹9,750
अरहर दाल₹12,500₹15,500
गोटा चना₹6,300₹6,500
गोटा मूंग₹8,500₹9,000
पीली सरसों₹7,300₹7,550
सरसों तेल (15 लीटर)₹2,570₹2,870
आलू₹1,200₹1,450
प्याज₹4,700₹5,000
चीनी₹6,000₹6,500

सभी जिंसों के भाव रुपये प्रति क्विंटल हैं, जबकि सरसों तेल का भाव 15 लीटर के अनुसार है.

आवक के हिसाब से बदल रहे आलू-प्याज के भाव

मंडी में गेहूं, मक्का, आलू और प्याज समेत कुछ अन्य जिंसों के भाव में आवक के अनुसार उतार-चढ़ाव देखा जा रहा है. व्यापारियों और किसानों की नजर अब आने वाले दिनों में मौसम और मंडी में कृषि उत्पादों की आवक पर है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By मदन कुमार

मदन कुमार प्रिंट माध्यम में 15 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक सरोकार, शिक्षा, अनुसंधान, राजनीति, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >