बांका मंडी में खाद्यान्न के भाव स्थिर, दाल-सरसों में तेजी के संकेत, विक्रमशिला सेतु टूटने से बढ़ा माल ढुलाई का खर्च

Banka Mandi Price Today : बांका मंडी में आज दालों और सरसों के भावों में वृद्धि देखी जा रही है, वहीं गेहूं और मक्का जैसी मुख्य जिंसों में मामूली उतार-चढ़ाव बना हुआ है. माल ढुलाई की बढ़ती लागत और मौसम का असर कीमतों पर दिख रहा है.

Banka Mandi Price Today : बांका की मंडी में मंगलवार को कारोबार सामान्य रहा. मंडी में अनाज, दलहन और तिलहन की आवक अन्य दिनों की तुलना में मिली-जुली रही. आवक में विशेष तेजी नहीं होने के कारण अधिकांश खाद्यान्न के भाव में बड़ा बदलाव नहीं देखा गया. बाजार में फिलहाल कीमतें काफी हद तक स्थिर हैं, हालांकि कुछ जिंसों में हल्की तेजी का असर दिखाई देने लगा है.

शहर की सब्जी मंडी में आलू और प्याज के भाव में रोजाना की तरह उतार-चढ़ाव देखने को मिला. व्यापारियों के अनुसार फिलहाल बाजार शांत है, लेकिन मांग और आवक में बदलाव के साथ आने वाले दिनों में कीमतों में भी परिवर्तन हो सकता है. मौसम की स्थिति और मंडी में होने वाली आवक पर किसानों के साथ कारोबारियों की भी नजर बनी हुई है.

दाल और सरसों में तेजी, गेहूं-मक्का के भाव में उतार-चढ़ाव

स्थानीय मंडी कारोबारियों के अनुसार दलहन, तिलहन, सरसों और मसाला सहित कई खाद्य वस्तुओं के भाव में तेजी का रुख है. वहीं गेहूं, मक्का, आलू और प्याज सहित कुछ अन्य जिंसों के भाव में उतार-चढ़ाव बना हुआ है.

व्यापारियों का कहना है कि आने वाले दिनों में खाद्यान्न सहित अन्य जिंसों के भाव में तेजी देखने को मिल सकती है. इसका एक बड़ा कारण माल ढुलाई की बढ़ती लागत भी है. भागलपुर में विक्रमशिला सेतु के क्षतिग्रस्त होने के बाद परिवहन व्यवस्था प्रभावित हुई है, जिससे कई मार्गों पर दूरी और माल ढुलाई का खर्च बढ़ा है.

ट्रांसपोर्टिंग खर्च बढ़ने से बाजार पर असर

कारोबारियों के अनुसार ईंधन की कीमतों में वृद्धि और लंबी दूरी के कारण थोक से लेकर खुदरा कारोबार तक माल ढुलाई का खर्च बढ़ गया है. इसका असर धीरे-धीरे खाद्यान्न और अन्य जरूरी वस्तुओं की कीमतों पर दिखाई दे रहा है.

व्यापारियों का कहना है कि यदि आने वाले दिनों में आवक सामान्य नहीं रही और परिवहन खर्च इसी तरह बढ़ा रहा तो बाजार में खाद्यान्न के भाव में और तेजी आ सकती है. दूसरी ओर किसानों की नजर मौसम पर टिकी हुई है, क्योंकि बारिश और मौसम की स्थिति का सीधा असर फसल और मंडी की आवक पर पड़ता है.

बांका मंडी में आज के प्रमुख भाव

जिंसन्यूनतम भावअधिकतम भाव
गेहूं₹2,600₹2,650
मक्का₹2,100₹2,150
चावल मंसूरी₹3,250₹3,400
चावल अरवा मोटा₹3,100₹3,250
चावल बासमती₹12,500₹13,500
मसूर दाल₹6,000₹6,550
मूंग दाल₹9,540₹9,600
अरहर दाल₹11,500₹15,000
गोटा चना₹6,200₹6,400
गोटा मूंग₹8,500₹9,000
पीली सरसों₹7,300₹7,550
सरसों तेल (15 लीटर)₹2,070₹2,470
आलू₹1,200₹1,450
प्याज₹3,800₹3,900

मौसम और आवक पर टिकी कारोबारियों की नजर

मंडी में फिलहाल कारोबार सामान्य रहने के बावजूद व्यापारी आने वाले दिनों को लेकर सतर्क हैं. किसानों और कारोबारियों की नजर अब मौसम, फसल की स्थिति और मंडी में होने वाली आवक पर टिकी हुई है. यदि आवक बढ़ती है तो कुछ जिंसों के भाव में नरमी आ सकती है, जबकि आवक कमजोर रहने पर मांग के दबाव से कीमतों में तेजी की संभावना बनी रहेगी.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By मदन कुमार

मदन कुमार प्रिंट माध्यम में 15 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक सरोकार, शिक्षा, अनुसंधान, राजनीति, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >