बांका मंडी में चावल और दाल के भाव स्थिर, आलू-प्याज की कीमतों में रोजाना उतार-चढ़ाव जारी

Banka Mandi Bhav : बांका की थोक मंडी में शुक्रवार को खाद्यान्न, दलहन और तिलहन की आवक सामान्य रहने से अधिकांश जिंसों के भाव स्थिर बने रहे. वहीं, सब्जी मंडी में आलू और प्याज की कीमतों में मांग और आवक के अनुसार बदलाव जारी है.

Banka Mandi Bhav : बांका की थोक मंडी में शुक्रवार को खाद्यान्न, दलहन और तिलहन की आवक सामान्य रहने से अधिकांश जिंसों के भाव स्थिर बने रहे. हालांकि सब्जी मंडी में आलू और प्याज की कीमतों में मांग और आवक के अनुसार बदलाव जारी है. कारोबारियों का कहना है कि विक्रमशिला सेतु क्षतिग्रस्त होने और बढ़ते परिवहन खर्च का असर अब कृषि उत्पादों की कीमतों पर भी दिखाई देने लगा है.

सामान्य रही कृषि उत्पादों की आवक

शुक्रवार को बांका की मंडी में गेहूं, चावल, दाल, सरसों और अन्य कृषि उत्पादों की आवक सामान्य रही. कारोबारियों के अनुसार फिलहाल अनाज की आपूर्ति पर्याप्त होने के कारण अधिकांश खाद्यान्न के दाम स्थिर बने हुए हैं. किसानों और व्यापारियों की नजर अब मानसून और बाजार की मांग पर टिकी हुई है.

आलू-प्याज में जारी है रोजाना बदलाव

सब्जी मंडी में आलू और प्याज की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव बना हुआ है. व्यापारियों का कहना है कि दोनों फसलों की आवक और बाजार की मांग के अनुसार कीमतें प्रतिदिन बदल रही हैं. इसका सीधा असर खुदरा बाजार और आम उपभोक्ताओं की जेब पर पड़ रहा है.

बढ़ती ढुलाई लागत से महंगा पड़ रहा सामान

कारोबारियों के अनुसार भागलपुर के विक्रमशिला सेतु के क्षतिग्रस्त होने के कारण माल ढुलाई का मार्ग लंबा हो गया है. इसके साथ ही ईंधन की बढ़ती कीमतों से परिवहन लागत में भी इजाफा हुआ है. यही कारण है कि थोक विक्रेताओं से लेकर खुदरा व्यापारियों तक को अधिक भाड़ा चुकाना पड़ रहा है, जिसका असर धीरे-धीरे बाजार भाव पर दिखाई दे रहा है.

शुक्रवार का मंडी भाव (प्रति क्विंटल)

जिंसन्यूनतम (रु.)उच्चतम (रु.)
गेहूं2,6002,650
मक्का2,1002,150
चावल मंसूरी3,2503,400
चावल अरवा मोटा3,1003,250
चावल बासमती12,50013,500
मसूर दाल5,5506,750
मूंग दाल9,5409,600
अरहर दाल11,00014,500
गोटा चना6,2006,400
गोटा मूंग8,5009,000
पीली सरसों7,3007,550
सरसों तेल (15 लीटर)2,0702,470
आलू1,2001,450
प्याज2,8003,200


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

मदन कुमार प्रिंट माध्यम में 15 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक सरोकार, शिक्षा, अनुसंधान, राजनीति, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >