बांका की मंडी में सोमवार को कृषि उत्पादों की आवक सामान्य रही. इससे अधिकांश खाद्यान्न के भाव में बड़ा बदलाव नहीं हुआ. स्थानीय कारोबारियों के अनुसार गेहूं, मक्का, आलू और प्याज समेत कई जिंसों के भाव में मामूली उतार-चढ़ाव रहा, जबकि दलहन, तेलहन और मसालों की कीमतों में हल्की तेजी देखी गई.
आवक सामान्य, कीमतों पर नजर
कारोबारियों के अनुसार फिलहाल मंडी में अनाज की आपूर्ति सामान्य है, जिससे कीमतें अपेक्षाकृत स्थिर बनी हुई हैं. आने वाले दिनों में मौसम और आवक के आधार पर खाद्यान्न के भाव में बदलाव की संभावना है. वहीं, लंबी दूरी से माल आने के कारण परिवहन खर्च बढ़ने का असर भी बाजार कीमतों पर पड़ रहा है.
बांका मंडी में प्रमुख जिंसों के भाव
| जिंस | न्यूनतम | अधिकतम |
| गेहूं | 2600 | 2650 |
| मक्का | 2100 | 2150 |
| चावल मंसूरी | 3250 | 3400 |
| चावल अरवा मोटा | 3100 | 3250 |
| चावल बासमती | 12500 | 13500 |
| मसूर दाल | 6000 | 6550 |
| मूंग दाल | 9540 | 9600 |
| अरहर दाल | 11500 | 15000 |
| गोटा चना | 6200 | 6400 |
| गोटा मूंग | 8500 | 9000 |
| पीली सरसों | 7300 | 7550 |
| सरसों तेल (15 लीटर) | 2070 | 2470 |
| आलू | 1200 | 1450 |
| प्याज | 3800 | 3900 |
मंडी कारोबारियों के मुताबिक बांका में खाद्यान्न की आपूर्ति मुख्य रूप से पूर्णिया के गुलाबबाग और कोलकाता की विभिन्न मंडियों से होती है. परिवहन लागत में वृद्धि के कारण आने वाले दिनों में कीमतों पर इसका असर पड़ सकता है.
