बांका मंडी में अनाज के भाव स्थिर, लेकिन व्यपारियों ने दिए महंगाई बढ़ने के संकेत, जानिए आज का ताजा रेट

Banka Mandi Update : बांका की व्यावसायिक मंडी में व्यापारियों ने ट्रांसपोर्ट खर्च बढ़ने से महंगाई की आशंका जताई है. जानिए दलहन, तेलहन, मसालों के भाव में तेजी के संकेत और खाद्यान्न की ताजा स्थिति.

Banka Mandi Update : रविवार को बांका की व्यावसायिक मंडी में व्यापारियों, किसानों और आम खरीदारों की भीड़ सामान्य रही. अनाज मंडी में कारोबार अपेक्षाकृत धीमा रहा, जबकि सब्जी मंडी में सुबह और शाम खरीदारी के लिए लोगों की अच्छी भीड़ उमड़ी. आलू और प्याज की कीमतों में रोजाना की तरह हल्का उतार-चढ़ाव देखने को मिला. बाजार में खाद्यान्न और अन्य जिंसों की आवक सामान्य रहने से अधिकांश वस्तुओं के भाव स्थिर बने रहे.

ट्रांसपोर्ट खर्च बढ़ने से महंगाई की आशंका

स्थानीय कारोबारियों के अनुसार फिलहाल मंडी में गेहूं, चावल और अन्य खाद्यान्न की पर्याप्त आपूर्ति बनी हुई है, लेकिन आने वाले दिनों में कीमतों में तेजी आ सकती है. इसके पीछे सबसे बड़ा कारण भागलपुर के विक्रमशिला सेतु के क्षतिग्रस्त होने के बाद माल ढुलाई का प्रभावित होना और ईंधन की बढ़ती कीमतें हैं. लंबी दूरी तय कर माल लाने में परिवहन लागत बढ़ने से थोक और खुदरा व्यापारियों दोनों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ रहा है, जिसका असर धीरे-धीरे बाजार भाव पर दिखाई देने लगा है.

दलहन, तेलहन और मसालों में बनी तेजी

मंडी के व्यापारियों का कहना है कि दलहन, तेलहन, सरसों और मसालों की कीमतों में पहले से तेजी बनी हुई है. वहीं गेहूं, मक्का, आलू और प्याज के भाव में आवक के अनुसार रोजाना हल्का उतार-चढ़ाव हो रहा है. किसानों की नजर अब मानसून की स्थिति और फसलों की आवक पर टिकी है. यदि मौसम अनुकूल नहीं रहा तो आने वाले दिनों में खाद्यान्न सहित अन्य आवश्यक वस्तुओं के दाम और बढ़ सकते हैं.

आज बांका मंडी में खाद्यान्न का ताजा भाव (प्रति क्विंटल)

खाद्यान्न / जिंसन्यूनतम भाव (₹)अधिकतम भाव (₹)
गेहूं26002650
मक्का21002150
चावल (मंसूरी)32503400
चावल (अरवा मोटा)31003250
चावल (बासमती)1250013500
मसूर दाल60006550
मूंग दाल95409600
अरहर दाल1150015000
गोटा चना62006400
गोटा मूंग85009000
पीला सरसों73007550
सरसों तेल (15 लीटर)20702470
आलू12001450
प्याज38003900


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By मदन कुमार

मदन कुमार प्रिंट माध्यम में 15 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक सरोकार, शिक्षा, अनुसंधान, राजनीति, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >