बांका: बदुआ नदी के प्रतिबंधित घाट पर खनन विभाग की बड़ी कार्रवाई, अवैध बालू लदा ट्रैक्टर जब्त; FIR दर्ज

खनन विभाग ने बदुआ नदी के प्रतिबंधित बधुनिया बालू घाट पर बड़ी कार्रवाई की है. अवैध बालू से लदा एक ट्रैक्टर जब्त किया गया है. मामले में ट्रैक्टर मालिक और चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है.

बेलहर (बांका). थाना क्षेत्र के बदुआ नदी स्थित प्रतिबंधित बधुनिया बालू घाट से अवैध बालू उत्खनन और परिवहन के खिलाफ खनन विभाग ने कार्रवाई करते हुए एक ट्रैक्टर जब्त किया है. मामले में ट्रैक्टर मालिक और चालक के खिलाफ बेलहर थाने में नामजद प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. प्राथमिकी बांका के खान निरीक्षक आदित्य राज के लिखित प्रतिवेदन पर दर्ज की गयी.

गुप्त सूचना पर बधुनिया घाट पहुंची खनन विभाग की टीम

खान निरीक्षक आदित्य राज ने बताया कि प्रतिबंधित बालू घाटों से अवैध उत्खनन और परिवहन की लगातार गुप्त सूचना मिल रही थी. इसी सूचना के आधार पर खनन विभाग की टीम छापेमारी के लिए बधुनिया बालू घाट पहुंची.

टीम ने मौके पर एक स्वराज कंपनी के ट्रैक्टर पर मजदूरों द्वारा बालू लोड किए जाने की बात सामने आने पर कार्रवाई शुरू की.

छापेमारी दल को देखते ही भागने लगा चालक

खनन विभाग की टीम को देखते ही ट्रैक्टर चालक और मजदूर बालू गिराते हुए वाहन लेकर भागने का प्रयास करने लगे. विभागीय टीम ने तत्काल ट्रैक्टर की घेराबंदी कर उसे रोकने की कोशिश की.

हालांकि चालक पुलिस और खनन विभाग की टीम को चकमा देकर ट्रैक्टर छोड़कर मौके से फरार होने में सफल रहा. इसके बाद विभागीय टीम ने ट्रैक्टर को जब्त कर लिया.

जब्त ट्रैक्टर बेलहर थाने के सुपुर्द

कार्रवाई के बाद जब्त ट्रैक्टर को सुरक्षित बेलहर थाना लाया गया और पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया. खान निरीक्षक के लिखित प्रतिवेदन के आधार पर मामले में ट्रैक्टर मालिक और फरार चालक के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज की गयी है.

अवैध खनन मामले में पुलिस कर रही कार्रवाई

खान निरीक्षक के अनुसार प्रतिबंधित घाट से अवैध बालू उत्खनन और परिवहन में संलिप्त पाए जाने के मामले में संबंधित लोगों के खिलाफ सुसंगत धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. पुलिस फरार चालक की तलाश समेत मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Abhay kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >