फीता काटते डीएम अंशुल अग्रवाल | Prabhat Khabar Network

बांका: कटोरिया में एक्सिस बैंक की नई शाखा का डीएम अंशुल अग्रवाल ने किया उद्घाटन; जिले में खुली दूसरी ब्रांच

बांका जिले के कटोरिया प्रखंड क्षेत्र में एक्सिस बैंक की नई शाखा का भव्य शुभारंभ हुआ है. इस शाखा के खुलने से व्यापारियों, किसानों और आम नागरिकों को आधुनिक बैंकिंग सेवाओं का सीधा लाभ मिलेगा. अब स्थानीय लोगों को बैंकिंग सुविधाओं के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा.

बांका जिले के व्यावसायिक एवं ग्रामीण दृष्टि से महत्वपूर्ण कटोरिया प्रखंड क्षेत्र के लोगों के लिए वित्तीय सेवाओं के क्षेत्र में बुधवार को बड़ी सौगात मिली. कटोरिया बाजार स्थित बांका रोड में निजी क्षेत्र के प्रतिष्ठित एक्सिस बैंक (Axis Bank) की नई शाखा का विधिवत एवं भव्य शुभारंभ हुआ. बांका जिले में एक्सिस बैंक की यह दूसरी अधिकृत शाखा है.

नई शाखा का उद्घाटन मुख्य अतिथि सह बांका के जिला पदाधिकारी (डीएम) अंशुल अग्रवाल ने फीता काटकर तथा दीप प्रज्वलित कर किया. इस शाखा के अस्तित्व में आने से कटोरिया नगर पंचायत, प्रखंड क्षेत्र और आसपास के सुदूर ग्रामीण अंचलों के व्यापारियों, किसानों और आम नागरिकों को आधुनिक बैंकिंग सेवाओं का सीधा लाभ मिलेगा.

बैंक अधिकारियों ने डीएम का किया भव्य स्वागत

उद्घाटन समारोह के दौरान एक्सिस बैंक के वरीय अधिकारियों ने मुख्य अतिथि डीएम अंशुल अग्रवाल का गर्मजोशी से अभिनंदन किया.

एक्सिस बैंक के भागलपुर प्रक्षेत्र के क्लस्टर अधिकारी रामकुमार सिंह, बांका मुख्य शाखा प्रबंधक विकास कुमार सिंह एवं नवपदस्थापित कटोरिया शाखा प्रबंधक अनुरंजन कुमार ने डीएम को पुष्पगुच्छ (बुके) और अंगवस्त्र भेंट कर उनका स्वागत किया. अधिकारियों ने आश्वस्त किया कि शाखा के माध्यम से क्षेत्रवासियों को पारदर्शी, सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण वित्तीय सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी.

आधुनिक बैंकिंग और डिजिटल सेवाओं का मिलेगा सीधा लाभ: डीएम

समारोह के दौरान पत्रकारों से बातचीत करते हुए जिलाधिकारी अंशुल अग्रवाल ने कहा कि निजी क्षेत्र के अग्रणी बैंकों में शुमार एक्सिस बैंक का कटोरिया में विस्तार होना अत्यंत सराहनीय पहल है.

उन्होंने कहा कि इस नई शाखा के खुलने से क्षेत्र के व्यापारियों, उद्यमियों और युवाओं को आधुनिक बैंकिंग का सहज अनुभव प्राप्त होगा. अब स्थानीय लोगों को ऋण, बचत खाता, बीमा, निवेश तथा उन्नत डिजिटल बैंकिंग सेवाओं के लिए जिला मुख्यालय बांका या पड़ोसी देवघर-जसीडीह जैसे शहरों का रुख नहीं करना पड़ेगा. इससे क्षेत्रवासियों के समय, धन और श्रम की बचत होगी और सुदूर इलाकों में कैशलेस व डिजिटल लेन-देन को प्रोत्साहन मिलेगा.

अधिकारी, जनप्रतिनिधि व प्रबुद्धजन रहे उपस्थित

समारोह में प्रशासनिक व पुलिस पदाधिकारियों के साथ-साथ स्थानीय जनप्रतिनिधियों और बुद्धिजीवियों की व्यापक भागीदारी रही. कार्यक्रम में डीआरडीए डायरेक्टर सह विशेष कार्य पदाधिकारी श्रीनिवास, सहायक कोषागार पदाधिकारी शंभु पटेल, कटोरिया एसडीपीओ सुमित शेखर, प्रखंड प्रमुख किरण देवी तथा बीडीओ देवाशीष कुमार प्रमुख रूप से उपस्थित रहे.

इसके अलावा बीएड एवं नर्सिंग कॉलेज निदेशक रविशंकर सिंह, चंदन कुमार, जनसुराज के जिलाध्यक्ष दीनबंधु सिंह, युवा समाजसेवी अमित कुमार साह, अभिजीत कुमार, वीरेंद्र कुमार, मनोज कुमार मंडल, जितेंद्र कुमार, रंजन चौधरी, गुड्डु कुमार सहित कटोरिया बाजार के प्रमुख व्यवसायी और प्रबुद्ध नागरिक बड़ी संख्या में मौजूद रहे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By दीपक चौधरी

दीपक चौधरी प्रिंट माध्यम में 23 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 4 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. कटोरिया (बांका) क्षेत्र में काम कर रहे हैं. सामाजिक गतिविधि, खेल, इतिहास और राजनीतिक गतिविधियों की खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >