हाइवा के धक्के से ऑटो व जुगाड़ गाड़ी हुआ क्षतिग्रस्त

हाइवा के धक्के से ऑटो व जुगाड़ गाड़ी हुआ क्षतिग्रस्त

धोरैया. सन्हौला- धोरैया मुख्य मार्ग पर अस्सी शिव मंदिर के पास सोमवार की देर शाम बालू लदे एक हाइवा ने सड़क किनारे खड़े एक ऑटो तथा एक जुगाड़ गाड़ी में जोरदार धक्का मार दिया. जिससे ऑटो व जुगाड़ गाड़ी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया. गनीमत रही कि कोई भी व्यक्ति ऑटो पर सवार नहीं था. प्राप्त जानकारी के अनुसार धोरैया की ओर से बालू लदा हाइवा सन्हौला की ओर जा रहा था, तभी यह घटना घटित हुई. सूचना पर पहुंची धोरैया पुलिस ने दुर्घटना कारित हाइवा को जब्त कर लिया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shubhash baidya

सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >