मंदार महोत्सव के लिए छह जनवरी से होगा ऑडिशन

शिक्षा विभाग के सौजन्य से मंदार महोत्सव के सांस्कृतिक मंच पर इस बार स्कूली बच्चों द्वारा एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति की जायेगी.

बौंसी. शिक्षा विभाग के सौजन्य से मंदार महोत्सव के सांस्कृतिक मंच पर इस बार स्कूली बच्चों द्वारा एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति की जायेगी. शिक्षा विभाग के द्वारा निर्णायक मंडल की घोषणा के साथ ही इसकी तैयारी जोरों पर हैं. अंतिम रूप से सांस्कृतिक मंच प्रस्तुति के लिए छह जनवरी को बौंसी बाजार स्थित एलएनडी प्रोजेक्ट बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में स्वर परीक्षण सह ऑडिशन में बाराहाट, पंजवारा और बौंसी प्रखंड के विभिन्न स्कूलों के छात्र एवं छात्राएं अपनी प्रतिभागिता सुनिश्चित करेंगे. विद्यालय प्रभारी प्रधानाध्यापक पवन कुमार त्रिभुवन ने कहा है कि ऑडिशन सह स्वर परिक्षण को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गयी है. छात्राओं के लिए ड्रेसिंग रूम अलग से निर्धारित किया गया है. निर्णायक मंडल में सांस्कृतिक समन्वयक कुन्दन कुमार बिहारी, सुशील कुमार, संजीव कुमार, धर्मेन्द्र कुमार और सर्वेश कुमार रहेंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SHUBHASH BAIDYA

SHUBHASH BAIDYA is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >