हवन व प्रतिमा विसर्जन के साथ भक्तिमय हुआ वातावरण

नगर पंचायत क्षेत्र के अचारज मोहल्ला के मां भगवती स्थान में आयोजित दो दिवसीय 108 अखंड संकीर्तन युगल महामंत्र का आयोजन बुधवार को हवन एवं प्रतिमा विसर्जन के साथ विधिवत संपन्न हो गया.

अखंड संकीर्तन का हुआ भव्य समापन

बौंसी. नगर पंचायत क्षेत्र के अचारज मोहल्ला के मां भगवती स्थान में आयोजित दो दिवसीय 108 अखंड संकीर्तन युगल महामंत्र का आयोजन बुधवार को हवन एवं प्रतिमा विसर्जन के साथ विधिवत संपन्न हो गया. यह धार्मिक अनुष्ठान आचार्य धीरज शास्त्री के सानिध्य में संपन्न कराया गया. कार्यक्रम की शुरुआत भव्य कलश यात्रा से हुई थी. आयोजन को लेकर मंदिर परिसर को आकर्षक रूप से सजाया गया था. इस दौरान आधे दर्जन से अधिक देवी-देवताओं की प्रतिमाएं स्थापित की गयी, जिससे पूरे क्षेत्र में भक्तिमय माहौल बना रहा. समापन दिवस पर लगातार कीर्तन-भजन का दौर चलता रहा. श्रद्धालुओं ने पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ भाग लिया. कलाकारों द्वारा प्रस्तुत रामलीला ने उपस्थित श्रद्धालुओं को भाव-विभोर कर दिया. पूजा-अर्चना के उपरांत शाम में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हवन संपन्न हुआ. इसके बाद बैंड-बाजे के साथ प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया. इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि संतोष कुमार एवं वार्ड पार्षद प्रतिनिधि अभिषेक कुमार सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे. आयोजन की सफलता में अध्यक्ष पंकज कुमार साह, सदस्य आनंद कुमार साह, शेखर कुमार साह, उज्जवल कुमार गुप्ता, भवेश कुमार साह, अंशु कुमार, बृजेश कुमार, जयशंकर मंडल, कृष्ण मंडल और गोपाल मंडल सहित अचारज मोहल्ला के ग्रामीणों की सक्रिय भूमिका रही. स्थानीय श्रद्धालुओं में इस धार्मिक आयोजन को लेकर विशेष उत्साह देखा गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SHUBHASH BAIDYA

SHUBHASH BAIDYA is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >